देश

'विमान हादसे ने सभी को किया स्तब्ध', PM मोदी ने घटनास्थल का लिया जायजा; एकलौते बचे शख्स से भी की मुलाकात

Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त में एकलौते जिंदा बचे शख्स से मुलाकात की। पीएम मोदी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। बीते दिनों एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई- 171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ाने भरने के कुछ मिनट बाद मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Image

पीएम मोदी ने दुर्घटनास्थल का लिया जायजा (फोटो साभार: @narendramodi)

Photo : Twitter

Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त में एकलौते जिंदा बचे शख्स से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मनोहर नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहे।

घटनास्थल का किया दौरा

पीएम मोदी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। बीते दिनों एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई- 171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ाने भरने के कुछ मिनट बाद मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत हो गई जिसमें विमान में सवार 241 लोग शामिल हैं।

अधिकारियों ने PM मोदी को दी ब्रीफिंग

पीएम मोदी ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पीएम मोदी ने राहत एवं बचाव कार्य सहित अन्य अपडेट्स पर ब्रीफिंग दी। इसके बाद पीएम मोदी घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए, जहां पर वह लगभग 20 मिनट तक रुके

Plane Crash Site.

पीएम मोदी ने दुर्घटनास्थल का लिया जायजा

'विमान हादसे ने सभी को किया स्तब्ध'

पीएम मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और इतने आकस्मिक और हृदय विदारक तरीके से इतने अधिक लोगों की मौत शब्दों से परे है। उन्होंने कहा, ''हम अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से स्तब्ध हैं। इतने आकस्मिक और हृदय विदारक तरीके से इतने अधिक लोगों की मौत शब्दों से परे है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं।''

विमान में कितने लोग थे सवार

लंदन जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान में दो पायलट, केबिन क्रू के 10 सदस्य सहित 242 लोग मौजूद थे जिनमें से महज एक शख्स जिंदा बचा है। बाकी विमान में मौजूद तमाम लोग मौत की नींद सो गए।

विमान में सवार एक शख्स बचा

एयर इंडिया में पुष्टि की है कि लंदन जा रहा उसका विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि एयर इंडिया के यात्री विमान में दो पायलट, 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमानन कंपनी ने गुरुवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बयान में कहा गया है कि एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article