बिजनेस

Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को SBI, HDFC, ICICI समेत सभी बैंक बंद हैं या खुले हैं? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई है। इस महीने का दूसरा शनिवार है। आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि आज बैंक बंद है या खुला है। क्योंकि हर महीने दूसरा और चौथा शनिवार बैंक बंद रहता है।

Image

आज दूसरे शनिवार के कारण बंद हैं बैंक

Photo : iStock

Bank Holiday Today : अगर आप आज 11 जुलाई को बैंक की शाखा में कोई जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज दूसरा शनिवार (Second Saturday Bank Holiday) होने के कारण देशभर में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी अनुसूचित बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB, Bank of Baroda समेत सभी बैंकों की शाखाओं में आज कोई कामकाज नहीं होगा। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। इसलिए आज ग्राहकों को बैंक जाकर नकद जमा करने, पासबुक अपडेट कराने, चेक जमा करने या अन्य शाखा संबंधी सेवाएं नहीं मिलेंगी। यदि आपका कोई जरूरी बैंकिंग कार्य है, तो उसके लिए आपको अगले वर्किंग डे तक इंतजार करना होगा।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी पूरी तरह चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद हैं, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरुरत नहीं है। बैंकों की मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक आसानी से ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और एटीएम से नकदी भी निकाल सकते हैं। अगर किसी बैंक की ओर से पहले से तय मेंटेनेंस का काम होगा, तभी कुछ समय के लिए सेवाओं पर असर पड़ सकता है। आमतौर पर बैंक इसकी जानकारी पहले ही अपने ग्राहकों को दे देते हैं।

जुलाई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

जुलाई महीने में दूसरे शनिवार के अलावा कई और दिनों में भी बैंक बंद रहेंगे। इनमें सभी रविवार और चौथा शनिवार शामिल हैं।

  • 12 जुलाई – रविवार
  • 19 जुलाई – रविवार
  • 25 जुलाई – चौथा शनिवार
  • 26 जुलाई – रविवार
इन दिनों देशभर में बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा।

कुछ राज्यों में अतिरिक्त छुट्टियां भी

साप्ताहिक अवकाश के अलावा जुलाई में कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

  • 18 जुलाई (शनिवार) – द्रुकपा त्शे-ज़ी (Drukpa Tshe-zi) इस दिन सिक्किम (गंगटोक) में बौद्ध पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 जुलाई (बुधवार) – खारची पूजा (Kharchi Puja) इस दिन त्रिपुरा (अगरतला) में क्षेत्रीय त्योहार के कारण बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।

ये छुट्टियां केवल संबंधित राज्यों में लागू होंगी।

बैंक खुलने का समय क्या है?

सामान्य वर्किंग डे में बैंक सुबह 10:00 बजे से ग्राहकों के लिए खुलते हैं और शाखाओं में सार्वजनिक लेनदेन का समय आमतौर पर शाम 4:00 बजे तक रहता है। इसके बाद कई शाखाओं में केवल आंतरिक कार्य किए जाते हैं।

बैंक बंद होने पर कौन-कौन से काम कर सकते हैं?

बैंक की शाखा बंद होने के बावजूद ग्राहक कई जरूरी बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। आप UPI, मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे भेजने, पैसे प्राप्त करने, बैलेंस चेक करने, नकदी निकालने और अन्य डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा NEFT, RTGS और अन्य ऑनलाइन फंड ट्रांसफर से जुड़े अनुरोध भी डिजिटल माध्यम से किए जा सकते हैं।

क्या करें ग्राहक?

अग आपका काम बैंक शाखा में जाकर ही पूरा हो सकता है, जैसे चेक जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या दस्तावेज जमा करना, तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। वहीं, सामान्य लेनदेन के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करना सबसे आसान और सुविधाजनक विकल्प रहेगा। इससे आपका समय भी बचेगा और बैंक बंद होने के बावजूद आपके जरूरी वित्तीय काम बिना किसी परेशानी के पूरे हो सकेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article