एजुकेशन

AIBE 21 Final Answer Key 2026: BCI ने जारी की ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की फाइनल आंसर की, जानें रिजल्‍ट पर क्‍या है अपडेट

AIBE 21 Final Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 21 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अगर आपने 7 जून 2026 को हुई परीक्षा दी थी, तो अब allindiabarexamination.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

AIBE 21 Final Answer Key 2026 OUT

AIBE 21 Final Answer Key 2026 OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 21 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अगर आपने 7 जून 2026 को हुई परीक्षा दी थी, तो अब आप allindiabarexamination.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें, इन आंसर की के माध्यम से आप जान सकेंगे कि आपने कितने सवालों का सही जवाब दिया था। इसी फाइनल की के आधार पर अब रिजल्ट भी बनेगा। BCI ने साफ कर दिया है कि अब इस आंसर की में कोई बदलाव नहीं होगा।

AIBE 21 परीक्षा केवल एक क्वालिफाइंग एग्जाम है। इसमें सफल होने के लिए अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 45 प्रतिशत यानी 100 में से 45 अंक हासिल करने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत यानी 100 में से 40 अंक निर्धारित किए गए हैं।

एक नजर टाइमलाइन पर

7 जून 2026 AIBE 21 की परीक्षा हुई
10 जून प्रोविजनल आंसर की आई
17 जून तक स्टूडेंट्स आपत्ति दर्ज करा सकते थे
10 जुलाई फाइनल आंसर की जारी

AIBE 21 Final Answer Key 2026 Step to Check

2 मिनट में ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की:

  • सबसे पहले allindiabarexamination.com वेबसाइट खोलें।
  • 10 जुलाई वाली पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।
  • फाइनल आंसर की नए पेज पर खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और OMR से मिलान कर लें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक - AIBE 21 Final Answer Key 2026 Link

अब रिजल्ट इसी फाइनल आंसर की से ही बनेगा। BCI बहुत जल्द AIBE 21 Result 2026 जारी करेगा। लेकिन अभी तारीख नहीं बताई है। अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।

AIBE 21 Exam 2026 में पास होने पर क्या होगा?

AIBE पास करने के बाद आपको Certificate of Practice यानी CoP मिलेगा। वकील बनकर कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए ये सर्टिफिकेट जरूरी होता है। बिना CoP के आप कोर्ट में केस नहीं लड़ सकते।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article