देश

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में घटनास्थल का दौरा करेंगे PM मोदी; अब तक 265 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया के यात्री विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। लंदन जा रहा एयर इंडिया का यात्री विमान गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Image

अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त

Photo : AP

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया के यात्री विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। लंदन जा रहा एयर इंडिया का यात्री विमान गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने संवाददाताओं से कहा कि हमें प्राप्त संदेश के अनुसार 265 शव शहर सिविल अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में चार एमबीबीएस छात्र और एक चिकित्सक की पत्नी शामिल है।

अहमदाबाद जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी ने बीते दिनों हुए विमान हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल से तत्काल बात की। बाद में खबर सामने आई कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को तत्काल अहमदाबाद भेजा।

भाजपा नेता सीआर पाटिल के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मृतकों में शामिल हैं। हालांकि, विश्वाश कुमार रमेश नामक एक यात्री, जो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (विमान संख्या AI-171) की 11ए सीट पर बैठा था, चमत्कारिक रूप से बच गया।

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद विमान दुर्घटना

हृदय विदारक हादसा

पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना को हृदय विदारक बताया और कहा कि इससे हम स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे मंत्रियों और अन्य अधिकारियों के संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''अहमदाबाद में हुई त्रासदी से हम स्तब्ध और दुखी हैं। यह हृदय विदारक है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।''

विमान में सवार एक शख्स बचा

एयर इंडिया में पुष्टि की है कि लंदन जा रहा उसका विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि एयर इंडिया के यात्री विमान में दो पायलट, 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमानन कंपनी ने गुरुवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बयान में कहा गया है कि एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें