Priyanka Chopra Karwachauth Preprations: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) इंडिया से बाहर रहती है। अमेरिका रहते हुए भी वह भारत के रीति-रिवाज और परंपरा को निभाना नहीं भूलती। प्रियंका हर व्रत हर त्योहार को बड़े ही चाव से मनाती है। यही कारण है कि वह फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। अब जैसे-जैसे करवाचौथ नजदीक आ रहा है, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ बड़े चाव से मनाने वाली है। अभिनेत्री ने दो दिन पहले मेहंदी भी लगा ली है। जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की।
प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाथों में लगी हुई मेहंदी की झलक दिखाई। अपने पति निक जॉन्स( Nick Jonas) के नाम की मेहंदी लगाकर प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही है। उन्होंने अपनी मेहंदी के बीचों-बीच नाम लिखवाया 'निकोलस'। हाथों पर सुंदर की मेहंदी लगवाकर उन्होंने लिखा 'करवाचौथ की तैयारियां' । हर इंडियन लड़की की तरह प्रियंका चोपड़ा भी करवाचौथ के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही है। खास बात यह है कि प्रियंका के साथ-साथ उनकी बेटी मालती मैरी ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई है। दोनों माँ बेटी साथ में मेहंदी लगवाकर तैयार हैं।

Priyanka Chopra Mehndi Karwachauth 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स बेशक से अलग-अलग धर्म में संबंध रखते हों, लेकिन एक-दूसरे के धर्म का बहुत सम्मान करते हैं। निक और प्रियंका पूजा-पाठ को बहुत मानते हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने घर में पूजा करती है, हवन करवाती है और त्योहार मनाती है। जिसमें उनके साथ निक जोन्स भी शामिल होते हैं। विदेश की धरती पर जाने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा अपने देश के संस्कारों से जुड़ी हुई है। यही कारण है कि लोग उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म का इंतजार
अभिनेत्री लंबे समय से हॉलिवुड में काम कर रही है और फैंस उन्हें बॉलीवुड में देखना मिस कर रहे हैं। पहले खबर आई थी कि वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा ' से बॉलीवुड में वापसी कर रही है। हालांकि यह फिल्म भी अब ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है। लेकिन , प्रियंका चोपड़ा के फैंस को उनकी साउथ फिल्म से काफी उम्मीद है। एसएस राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म लेकर आ रही हैं।
