वर्ल्ड सिनेमा

Varanasi की शूटिंग के बीच पति निक जोनस संग मूवी देखने पहुंचीं Priyanka Chopra, साथ नजर आए महेश बाबू

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 30, 2026, 02:38 PM IST

Priyanka Chopra Viral Photo: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म वाराणसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा...

Image

प्रियंका चोपड़ा की वायरल तस्वीर ने खींचा ध्यान (Image Source: AMB Cinemas/ X)

Priyanka Chopra Viral Photo: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म के लिए इंडिया में पहुंची हैं। अब इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीर में क्या खास है।

फिल्म देखने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की अभी हाल ही में सामने आई तस्वीर है। फिल्म वाराणसी की लगातार शूटिंग के बीच प्रियंका ने थोड़ा वक्त निकालकर अपने पति निक जोनस (Nick Jonas), साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और फिल्म की टीम के साथ मूवी नाइट एन्जॉय की। इस खास शाम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक महेश बाबू के साथ पोज देते नजर आए। उन्हें हैदराबाद के एशियन महेश बाबू सिनेमाज या AMB Cinemas में स्पॉट किया गया। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी अगले साल यानी 7 अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। कुछ समय पहले फिल्म वाराणसी का एक धांसू टीजर रिलीज किया गया था, फिल्म के टीजर को लोगों ने खूब प्यार दिया। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और महेश बाबू की तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article