Jumanji Open World Trailer: हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson), केविन हार्ट (Kevin Hart), जैक ब्लैक (Jack Black) और करेन गिलन (Karen Gillan) की सुपरहिट फिल्म जुमांजी (Jumanji) फ्रेंचाइजी एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। मेकर्स ने जुमांजी: ओपन वर्ल्ड (Jumanji: Open World) का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म जुमांजी का ये धांसू ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म जुमांजी के ट्रेलर को लेकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:VIRAL VIDEO: पत्नी Gauri Spratt संग मुंबई लौटे Aamir Khan, मीडिया को देखकर डर गया सौतेला बेटा
ऐसा है फिल्म का ट्रेलर
इस बार कहानी पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। अब तक दर्शकों ने देखा था कि लोग गेम की दुनिया में फंस जाते हैं, लेकिन नई फिल्म में पूरा गेम ही असली दुनिया में आ जाता है। इसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार सभी किरदारों के सामने पहले से कहीं बड़ा खतरा है। उन्हें सिर्फ अपनी जान नहीं बचानी, बल्कि पूरी दुनिया को गेम से बाहर आए खतरों से भी बचाना होगा। फिल्म में बड़े-बड़े एक्शन सीन, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और मजेदार कॉमिक मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। ट्रेलर देखकर साफ लगता है कि मेकर्स ने इस बार स्केल और रोमांच को पहले से कई गुना बड़ा बनाने की कोशिश की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पत्नी के बाद Badshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..."
ट्रेलर पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने लिखा कि गेम की दुनिया को असली दुनिया में लाने का आइडिया काफी नया और दिलचस्प है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि ड्वेन जॉनसन और केविन हार्ट की जोड़ी एक बार फिर फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनने वाली है। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन, रोमांच और इमोशनल पलों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। अगर पूरी फिल्म ट्रेलर की तरह रोमांच से भरी रही, तो जुमांजी: ओपन वर्ल्ड फ्रेंचाइजी अपने सफर का यादगार और शानदार अंत कर सकती है। फिलहाल ट्रेलर को दुनियाभर के दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब सभी की नजर फिल्म की रिलीज पर टिकी है।
