वर्ल्ड सिनेमा

Michael X Reviews: Jaafar Jackson की एक्टिंग ने दिलाई माइकल जैक्सन की याद, फैन्स की आंखें हुईं नम

Michael X Reviews: मेकर्स ने माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' की रिलीज से 2 दिन पहले इसकी स्क्रीनिंग रखी गई। दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म देखने के बाद एक्स अकाउंट पर इसके रिव्यू साझा किए हैं।

Image

जानिए कैसी है फिल्म 'माइकल' (Pic Credit: X)

Michael X Reviews: दुनिया भर में माइकल जैक्सन (Michael Jackson) को 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से जाना-जाता है। फैन्स लंबे समय से माइकल जैक्सन की बायोपिक का इंतजार कर रहे थे। यह मूवी अब रिलीज के लिए रेडी है और दर्शक भी टिकट खिड़की पर लगातार एडवांस बुकिंग करने में लगे हुए हैं। 'माइकल' (Michael) मूवी में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) ने अहम भूमिका निभाई है। यह मूवी सिनेमाघरों में 24 अप्रैल के दिन दस्तक देने जा रही है। इस मूवी की रिलीज से पहले यूनाइटेड स्टेट्स में इसकी स्पेशल 'अर्ली-एक्सेस' स्क्रीनिंग रखी गई थी। ये 'प्रीमियम-फ़ॉर्मेट' स्क्रीनिंग केवल रातभर के लिए थी। दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म देखने के बाद एक्स अकाउंट पर इसके रिव्यू साझा किए हैं। तो चलिए जानते हैं यह मूवी दर्शकों को पसंद आई है या नहीं?

'माइकल' देख भावुक हुए फैन्स

दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से फिल्म 'माइकल' को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। माइकल जैक्सन के किरदार में नजर आ रहे जाफर जैक्सन ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं फिल्म में जाफर ने कईयों को इमोशनल भी किया। ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ ही की है।

एक यूजर ने 'माइकल' देखने के बाद अपने विचार साझा करते हुए लिखा, 'जाफर जैक्सन 'माइकल' में शानदार लग रहे हैं। स्क्रीन पर देखकर आप यह भूल जाते हैं कि वह असली माइकल नहीं हैं। उनकी परफ़ॉर्मेंस कमाल की है। इस मूवी का काफी हिस्सा नार्मल था। इस मूवी में फैन्स को म्यूजिकल परफ़ॉर्मेंस पसंद आएंगी लेकिन अफसोस की बात है कि उनके पीछे कोई मानवीय भावना नहीं है।' (इसे भी पढ़ें: एटली की 'जवान 2' के लिए Shah Rukh Khan ने कसी कमर, 'किंग' के बाद शूटिंग करेंगे शुरू)

Michael Movie X Reviews.

Michael Movie X Reviews.

वहीं दूसरे ने लिखा, 'क्रिटिक्स फिल्म 'माइकल' की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हैरान होने की बात नहीं है यह फिल्म उनके लिए नहीं है बल्कि फैन्स के लिए है। इसलिए बेझिझक देखो! यह फिल्म बेहद खूबसूरत है!' (इसे भी पढ़ें: 'सम्राट पृथ्वीराज' में नकली मूंछों की वजह से ट्रोलिंग पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मुझसे गलती हुई...')

एंटोनी फ़ुक्वा ने फिल्म 'माइकल' का निर्देशन किया है। यह मूवी 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में निया लॉन्ग, लॉरा हैरियर, जुलियानो क्रू वाल्डी, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सभी की एक्टिंग शानदार है। कईयों का मनाना है कि यह 'माइकल' के फैन्स को पसंद आएगी और उनके लिए यह शानदार ट्रिब्यूट होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article