Shah Rukh Khan's Next is Jawan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 'किंग' की खास बात यह है कि शाहरुख खान के साथ पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान बड़े परदे नजर आने वाली हैं। 'किंग' की शूटिंग अभी खत्म भी नहीं है और शाहरुख खान के हाथ उनकी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' का सीक्वल लगा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को आने वाले दिनों में एटली कुमार (Atlee Kumar) की फिल्म 'जवान 2' (Jawan 2) में देखा जाएगा।
'जवान 2' में नजर आएंगे शाहरुख खान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान काफी समय से 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आने वाले 2 से 3 महीनों के अंदर इस मूवी की शूटिंग को खत्म कर लिया जाएगा। 'किंग' की शूटिंग को खत्म करने के बाद शाहरुख खान 'जवान 2' पर काम शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 'जवान 2' अब सिर्फ आइडिया के स्टेज से आगे बढ़ चुकी है। इस सीक्वल की स्क्रिप्ट को भी काफी हद तक फाइनल कर लिया गया है। (इसे भी पढ़ें: Ashneer Grover’s Biopic: आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां)

Shah Rukh Khan's Jawan
पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक लंबे से से 'जवान 2' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था। कुछ हफ्ते पहले ही स्क्रिप्ट को अंतिम अंजाम दिया गया है। शाहरुख खान 'किंग' का काम पूरा करने के बाद इस मूवी की शूटिंग करते दिखाई देंगी। हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। यह भी सुनने में आया है कि इस मूवी में शाहरुख खान के अपोजिट साउथ के लीडिंग स्टार को बतौर विलेन की भूमिका के लिए फाइनल किया जा सकता है। (इसे भी पढ़ें: Bigg Clash !! सनी पाजी की 'लाहौर 1947' से टकराएगी Emraan Hashmi की 'आवारापन 2', इस दिन होंगी रिलीज)
'जवान' रही ब्लॉकबस्टर
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने ही किया था और यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस मूवी में शाहरुख खान का डबल रोल देखने को मिला था। फिल्म में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और दीपिका पादुकोण ने अहम रोल अदा किया था। इसमें संजय दत्त और विराज घेलानी का स्पेशल कैमियो भी शामिल था।
