वेब सीरीज

War 2 OTT Release Date: जानिए कब और कहां देख पाएंगे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2'

War 2 OTT Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर 2' (War 2) की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट मेकर्स ने जारी कर दी है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी को कब और कहां घर बैठे एन्जॉय कर पाएंगे।

Image

Image Source: x/NetflixIndia

War 2 OTT Release Date: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा के बैनर तले फिल्म 'वॉर 2' का निर्माण किया गया था। 'वॉर 2' में मेकर्स ने ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को कास्ट किया था। 14 अगस्त के दिन रिलीज हुई फिल्म 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से 'वॉर 2' को खास रिव्यू नहीं मिले थे। हैरानी की बात यह है कि 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट को क्रॉस करने में असफल ही रही है। सिनेमाघरों में विफल होने के बाद अब मेकर्स ने 'वॉर 2' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पेश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब ऑनलाइन स्ट्रीम कराई गई है।

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम हुई 'वॉर 2'

एक्स अकाउंट पर नेत्फ्लिक्स इंडिया ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' का पोस्टर साझा करते हुए इसकी ऑनलाइन स्ट्रीम डेट भी पेश की। इस मूवी को मेकर्स ने आज यानी 9 अक्टूबर के दिन नेत्फ्लिक्स पर स्ट्रीम करा दिया है। 'वॉर 2' का ऑनलाइन स्ट्रीम होने उन लोगों के बड़ा सरप्राइज है, जो इसे सिनेमाघरों जाकर देखने का लुत्फ नहीं उठा पाए हैं।

नेटफ्लिक्स पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को मेकर्स ने हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में ऑनलाइन स्ट्रीम कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 400 करोड़ रुपये का खर्चा किया था। दुनिया भर के कलेक्शन की बात यह केवल 361 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में ही सफल रही है। फिल्म में कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। 'वॉर 2' सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। इस मूवी के साथ 14 अगस्त के दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी रिलीज हुई थी। कमाई की बात करें तो 'वॉर 2' से ज्यादा फिल्म 'कुली' ने कमाई की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article