Ekta Kapoor Confirm Naagin Film: एकता कपूर का सुपरनैचुरल पावर से भरा हुआ सीरियल नागिन (Naagin) टीवी पर राज कर रहा है। इस शो के 7 सीजन आ चुके हैं और आठवें सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इन 7 सीजन के चलते टीवी इंडस्ट्री को कई ऐसी एक्ट्रेसेस मिल चुकी हैं, जिन्होंने नागिन बनकर फैंस का दिल जीत लिया था, लेकिन एकता कपूर ने काफी समय पहले बताया था कि वह नागिन पर टीवी शो नहीं बल्कि फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रही थीं और अब एकता कपूर ने अपनी इस प्लानिंग को सफल करने के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने एक पोस्ट किया है, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि वह नागिन पर फिल्म लाने वाली हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: सालसा नाइट में अरमान-अभिरा की रोमांस से लगेगी आग, फटेंगी मायरा-मुक्ति की आंखें
नागिन पर एकता कपूर का पोस्ट
एकता कपूर ने नागिन पंचमी के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें एकता कपूर ने कुछ एक्साइटेड करने का दावा किया है। एकता ने इस पोस्ट में नागिन फ्रेंचाइजी से जुड़ी तमाम एक्ट्रेसेस को एक साथ दिखाया है। इस वीडियो में टीवी की तमाम नागिन के छोटे छोटे क्लिप को जोड़ा गया है और बैकग्राउंड में नागिन का पॉपुलर म्यूजिक लगाया है। एकता कपूर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कुछ मजेदार आने वाला है। इंतजार करें। हैप्पी नाग पंचमी।' इसके साथ एकता कपूर ने नागिन के इमोजी भी लगाए हैं। एकता कूपर ने इस पोस्ट में अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा डिटेल नहीं दी है, लेकिन फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि एकता कपूर नागिन पर फिल्म लेकर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में जाने से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Kunickaa Sadanand, भड़कते हुए दिया मुंहतोड़ जवाब
