वायरल न्यूज़

सुविधाएं कम, इरादे मजबूत! सड़क किनारे केले के ठेले पर बैठकर पढ़ाई करती दिखी मासूम, दिल को छू लेगा Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी बच्ची व्यस्त सड़क के किनारे केले के ठेले पर बैठकर पढ़ाई करती नजर आ रही है। आसपास का शोर और मुश्किल परिस्थितियां भी उसके ध्यान को डिगा नहीं पा रही हैं। आलम ये है कि लड़की के जज्बे को लोग सैल्यूट कर रहे हैं।

Image

बच्ची के जज्बे ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @hindflux)

Viral Video: कहते हैं कि अगर कुछ हासिल करने का सच्चा जुनून हो, तो फिर परिस्थितियां चाहें जैसी भी हों, वे कभी आपके रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो (Trending Video) इस बात का जीवंत प्रमाण है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी और दिल गर्व से भर जाएगा। क्योंकि, एक मासूम बच्ची जिस लगन के साथ सड़क किनारे के केले के ठेल पर पढ़ाई कर रही थी, उसने सभी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं लोग बच्ची के जज्बे को सैल्यू कर रहे हों।

    वायरल हो रहे इस छोटे से क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले बाजार के किनारे केले का एक ठेला खड़ा है। गाड़ियों की आवाजाही और शोर-शराबे के बीच उस ठेले पर रखी केलों की घारियों के ठीक बगल में बैठकर एक छोटी बच्ची बेहद ध्यान से अपनी किताब पढ़ रही है। जहां एक तरफ हम अक्सर छोटी-छोटी सुविधाओं की कमी की शिकायत करते हैं, वहीं यह बच्ची बिना किसी शिकायत के अपनी पढ़ाई में मग्न दिखती है। उसकी आंखों में भविष्य के सपने और चेहरे पर एक शांत दृढ़ता साफ झलकती है। जिसने भी यह नजारा देखा वो बच्ची का फैन हो गया। देखें वीडियो...

    भावुक करने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर बच्ची की तारीफ कर रहे होंगे। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को hindflux नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सपनों को पूरा करने के लिए सिर्फ पक्के इरादों की जरूरत होती है, परफेक्ट माहौल की नहीं। यह वीडियो उन सभी के लिए सीख है, जो मामूली सुविधाओं के अभाव का बहाना बनाते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article