देश

डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड सचिन अंदुरे की उम्रकैद की सजा सस्पेंड, बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत

Narendra Dabholkar Murder Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में दोषी सचिन अंदुरे को जमानत दे दी है। साथ ही उसकी उम्रकैद की सजा को भी निलंबित कर दिया है।

Image

डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में सचिन अंदुरे को जमानत (फोटो- PTI & X)

Narendra Dabholkar Murder Case: महाराष्ट्र से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और तर्कवादी डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में दोषी सचिन अंदुरे (Sachin Andure) को बड़ी अंतरिम राहत दी है। हाईकोर्ट ने सचिन अंदुरे को जमानत दे दी है और पुणे सत्र न्यायालय द्वारा उसे सुनाई गई उम्रकैद की सजा को फिलहाल निलंबित कर दिया है।

2013 में हुई थी हत्या

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और तर्कवादी डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे सुबह की सैर पर निकले थे। इस घटना ने पूरे देश में व्यापक आक्रोश पैदा किया था। इस मामले में पुलिस ने सचिन अंदुरे और शरद कलास्कर को गिरफ्तार किया थाय़

2024 में सुनाई थी उम्रकैद

लंबी सुनवाई और जांच प्रक्रिया के बाद, वर्ष 2024 में पुणे सत्र न्यायालय ने इस मामले में फैसला सुनाया था। अदालत ने सचिन अंदुरे और शरद कलास्कर को डॉ. दाभोलकर की हत्या का दोषी ठहराया था। दोनों मुख्य अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट से मिली राहत

सचिन अंदुरे से इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पुणे कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सचिन अंदुरे की याचिका पर फैसला सुनाया। अदालत ने उसकी उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article