साउथ मूवीज

बड़ी मुश्किल में फंस गई Mohanlal की अपकमिंग फिल्म Athimanoharam

Athimanoharam Update: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म अथिमनोहरम (Athimanoharam) को लेकर विवाद बढ़ गया है। केरल सरकार ने सबरीमाला में फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगाने की बात कही है।

Image

मुश्किल में फंस गई मोहनलाल की फिल्म (pic credit-film poster)

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की अपकमिंग फिल्म अथिमनोहरम (Athimanoharam) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। अब फिल्म को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। केरल के देवस्वम मंत्री के. मुरलीधरन ने साफ कहा है कि अब सबरीमाला में फिल्मों की शूटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनका कहना है कि सबरीमाला को आम फिल्म शूटिंग की जगह नहीं बनाया जा सकता। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड ने फिल्म की टीम को कुछ शर्तों के साथ वहां शूटिंग की अनुमति दी थी। हालांकि, बाद में वन विभाग ने जरूरी मंजूरी देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शूटिंग रुक गई। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में जाने से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Kunickaa Sadanand, भड़कते हुए दिया मुंहतोड़ जवाब)

मुश्किल में फंस गई मोहनलाल की फिल्म

केरल के देवस्वम मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा कि आगे से सबरीमाला में किसी भी फिल्म की शूटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी, फिर चाहे फिल्म में कोई भी बड़ा एक्टर या फिल्ममेकर क्यों न हो। उन्होंने बताया कि केवल भगवान अयप्पा या धार्मिक और पौराणिक विषयों पर आधारित फिल्मों को ही शूटिंग की अनुमति मिल सकती है। सामान्य फिल्मों की शूटिंग मंदिर परिसर में नहीं की जा सकती। मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा कि मंदिरों का इस्तेमाल सामान्य फिल्मों की शूटिंग के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वह पूरे मामले को समझेंगे और इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड ने अथिमनोहरम की टीम कुछ सीन्स की शूटिंग की अनुमति दी थी। हालांकि, इस अनुमति के साथ कई शर्तें भी रखी गई थीं। फिल्म में सबरीमाला, वहां की धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के खिलाफ कुछ भी दिखाने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा, शूटिंग शुरू करने से पहले फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट बोर्ड को दिखानी जरूरी थी। बोर्ड ने यह भी साफ किया था कि शूटिंग के लिए वन विभाग से अलग अनुमति लेनी होगी। लेकिन वन विभाग ने शूटिंग की मंजूरी नहीं दी। बताते चलें कि फिल्मअथिमनोहरम में मोहनलाल के अलावा मीरा जैस्मिन, लालू एलेक्स, मनोज के. जयन, जगदीश, इरशाद, सुधीश और प्रमोद वेलियानाड जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article