वेब सीरीज

Thug Life: मेकर्स ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म संग डील की फाइनल, जानिए कब रिलीज होगी कमल हासन की फिल्म?

Thug Life's Will Release on OTT: साउथ सिनेमा के मेगास्टार कमल हासन की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को रिलीज हुई थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'ठग लाइफ' को ऑनलाइन रिलीज कराने के लिए मेकर्स ने एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ डील फाइनल कर ली है।

Image

Thug Life OTT Release Date

Thug Life's Will Release on OTT: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' ने 5 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद से लोगों ने मन बना लिया था कि वो कमल हासन स्टारर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से इस मूवी को कुछ खास रिव्यू नहीं मिले हैं। यही वजह है कि कमल हासन स्टारर अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करने में लगी हुई है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'ठग लाइफ' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डील फाइनल की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को मेकर्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे। यह फिल्म लगभग एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर पेश कर दी जाएगी। मेकर्स ने पहले यह बताया था कि वो 'ठग लाइफ' को सिनेमाघरों में रिलीज होने के 56 दिनों के बाद ओटीटी पर पेश करेंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसे 28 दिनों बाद ही ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया जाएगा। निर्माताओं ने अभी तक 'ठग लाइफ' की ऑनलाइन रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

कमल हासन ने 'ठग लाइफ' मूवी के लिए बेहतरीन डायरेक्टर मणि रत्नम के साथ मिलाया। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'नायकन' में काम किया था। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 40 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। कमल हासन के अलावा फिल्म 'ठग लाइफ' में सिलंबरासन टी.आर., जोजू जॉर्ज, तृषा कृष्णन, नासर, अशोक सेलवन और अभिरामी सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article