वेब सीरीज

'Thamma' OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे आयुष्मान-रश्मिका की हॉरर कॉमेडी फिल्म, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट हुई आउट

'Thamma' OTT Release: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट अब सामने आ गई है। जानिए सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब यह हॉरर कॉमेडी फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।

Image

Pic Credit: You Tube

'Thamma' OTT Release: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) को निर्माताओं ने 21 अक्टूबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंज्या' और 'स्त्री 2' के बाद यह पांचवीं फिल्म थी। खास बात यह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी थी। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब मेकर्स ने इस मूवी को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला किया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब और कहां ऑनलाइन दस्तक देने वाली है।

इस प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख पाएंगे 'थामा'

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' (Thamma) का ऑनलाइन प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो रेंटल पर होगा। यह उन दर्शकों के लिए बड़ा मौके है, जो 'थामा' को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे। इसका प्रीमियर 2 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो रेंटल पर हो चुका है। वहीं दूसरी ओर यह 16 दिसंबर को प्लेटफॉर्म पर सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त में ऑनलाइन स्ट्रीम करा दी जाएगी। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया था।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के अलावा फिल्म 'थामा' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर रहे हैं। साल 2025 में आयुष्मान-रश्मिका स्टारर 'थामा' 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर सामने आई। बॉक्स ऑफिस पर इस हॉरर कॉमेडी की टक्कर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' से हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने क्लैश होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article