Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora Announces Second Pregnancy: टीवी के पॉपुलर एक्टर धीरज धूपर और एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक है। विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। आज धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की शादी की 10वीं सालगिरह है। इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। लेकिन खास बात तो यह है कि शादी की 10वीं सालगिरह पर ही धीरज और विन्नी ने फैंस को खुशखबरी भी सुनाई है। दरअसल, धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस चीज के लिए फैंस और स्टार्स उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
