Priyanka Chopra's Love-Life: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी को 7 साल हो गए हैं। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ भी जुड़ा था। तो चलिए इस रिपोर्ट्स के माध्यम से जानते हैं कौन-कौन थे वो सेलेब्स....
बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले मॉडलिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में असीम मर्चेंट ने सबसे पहले अपनी जगह बनाई थी। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा का असीम मर्चेंट से ब्रेकअप हो गया था।
साल 2008 में हरमन बवेजा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। हरमन बवेजा और प्रियंका चोपड़ा ने एक-दूसरे को लगभग 5 सालों तक डेट किया था। यह रिश्ता भी शादी एक मंडप तक नहीं पहुंच पाया।
हरमन बवेजा से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए।
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। फिल्में करते हुए दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। बता दें अक्षय कुमार का जब प्रियंका संग नाम जुड़ा था, तब वो शादीशुदा थे। अपने शादीशुदा लाइफ खराब ना हो इसलिए अक्षय ने प्रियंका से दूरियां बना ली थीं।
'डॉन 2' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि गौरी खान के कानों में यह बात पड़ने के बाद शाहरुख खान ने प्रियंका संग अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।
अक्षय-शाहरुख के बाद प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में टॉम हिडलेस्टन की एंट्री हुई। रिपोर्ट्स की मानें दोनों ने थोड़े समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया और बाद में अलग हो गए।
कई सेलेब्स के साथ नाम जुड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को डेट करना शुरू किया। कुछ महीनों तक साथ में रहने के बाद प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी कर ली। इन दोनों की एक बेटी भी है।