बॉलीवुड

Monster: Salman Khan बर्थडे पर देंगे फैंस को बड़ा सरप्राइज, डिटेल्स हुईं आउट

सलमान खान अपने जन्मदिन पर फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान 27 दिसम्बर को मॉन्स्टर का पहला टीजर फैंस के सामने रखेंगे।

Image

Monster: Salman Khan बर्थडे पर देंगे फैंस को बड़ा सरप्राइज, डिटेल्स हुईं आउट

KEY HIGHLIGHTS
  • मॉन्स्टर में एक्शन करते दिखेंगे सलमान खान
  • निर्माता दिल राजू कर रहे हैं मॉन्स्टर का निर्माण
  • अगले साल ईद पर रिलीज होगी मॉन्स्टर

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं। इसके ऐलान के साथ ही दर्शक उत्साहित हो गए थे, जो उत्साह अब तक बना हुआ है। सलमान खान फिल्म मॉन्स्टर का बड़ा हिस्सा शूट कर चुके हैं। मेकर्स इस फिल्म को अगले साल ईद पर लाना चाहते हैं, जिस कारण इसकी शूटिंग लगातार चल रही है। अगर ताजा खबरों की मानें तो फिल्म मॉन्स्टर का इंतजार कर रहे दर्शकों को इस साल के अंत में एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। असल में मेकर्स ने प्लान बनाया है कि वो सलमान खान के बर्थडे पर अपनी मूवी का पहला टीजर रिलीज करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Aarav Bhatia का एयरपोर्ट लुक देखकर 90's का खिलाड़ी आ जाएगा याद, देखें वीडियो

Salman Khan के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज

फिल्म मॉन्स्टर के मेकर्स ने प्लान बनाया है कि वो अपनी मूवी का पहला टीजर इस साल के अंत में रिलीज करेंगे। सलमान खान का बर्थडे इसके लिए एकदम सही मौका है। सलमान खान के बर्थडे पर फैंस उनको सरप्राइज देने उनके घर के नीचे जाते हैं। ऐसे मौके पर अगर फिल्म मॉन्स्टर का टीजर आ जाता है तो दर्शक ना केवल सरप्राइज हो जाएंगे बल्कि फिल्म के लिए गजब का उत्साह भी बन जाएगा। मेकर्स इसी कारण सलमान खान के बर्थडे को भुनाना चाहते हैं क्योंकि इससे मूवी को भरपूर फायदा होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश'

पुणे में Salman Khan करेंगे 10 दिन की शूटिंग

पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो सलमान खान अपनी फिल्म मॉन्स्टर के लिए अगले 10 दिनों तक पुणे में शूटिंग करेंगे। इस शेड्यूल में सलमान खान के साथ अदाकारा सीमा बिस्वास का भी अहम रोल होगा। मेकर्स पुणे में जबरदस्त इंटेंस और ड्रैमेटिक सीन्स शूट करेंगे। ये शेड्यूल फिल्म की कहानी के लिए काफी अहम है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article