वेब सीरीज

Stardom में लक्ष्य-सहर बांबा निभाएंगे लीड किरदार, आर्यन खान नहीं करेंगे नेटफ्लिक्स शो का प्रमोशन

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साहबजादे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों अपने डेब्यू शो स्टारडम को लेकर चर्चा में हैं, जिसका डायरेक्शन उन्होंने खुद किया है। ताजा खबरों की मानें तो आर्यन खान ने इस शो को प्रमोट न करने का फैसला लिया है। आर्यन खान ने इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स (Netflix) को भी दे दी है कि वो स्टारडम को एक्टर्स के साथ प्रमोट नहीं करेंगे।

Image

Stardom

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से हर किसी को हीरो बनने की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने नेटफ्लिक्स के शो स्टारडम के जरिए फिल्मों में एंट्री मारने का फैसला किया है, जिसका डायरेक्शन उन्होंने किया है। खबरें हैं कि आर्यन खान का स्टारडम फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई लोगों के सामने बयां करेगा, जिसमें बॉबी देओल समेत कई सितारे दिखाई देंगे। अगर स्टारडम से सामने आई ताजा खबर की मानें तो आर्यन खान की स्टारडम में लक्ष्य और सहर बांबा लीड किरदारों में दिखाई देंगे और बाकी कलाकार इनके जरिए कहानी को आगे बढ़ाएंगे। आर्यन खान नए चेहरों को स्टारडम में चाहते थे, जिस कारण उन्होंने लक्ष्य और सहर बांबा पर दांव खेला है।

स्टारडम से जुड़े सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया है, 'लक्ष्य और सहर बांबा स्टारडम की लम्बी-चौड़ी स्टारकास्ट का हिस्सा हैं। आर्यन खान नए कलाकारों के साथ स्टारडम बनाना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने लक्ष्य-सहर को साइन किया है।' लक्ष्य-सहर स्टारडम से पहले ही कुछ प्रोजेक्ट कर चुके हैं, जिनमें इन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को इम्प्रेस किया है। आर्यन को उम्मीद है कि स्टारडम में लक्ष्य-सहर का काम दर्शकों को पसंद आएगा।

स्टारडम को प्रमोट नहीं करेंगे आर्यन खान

भले ही स्टारडम आर्यन खान का पहला प्रोजेक्ट हो लेकिन वो इसे प्रमोट नहीं करेंगे। सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि आर्यन खान ने इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स को दे दी है कि वो स्टारडम की प्रमोशनल एक्टिविटी में हिस्सा नहीं लेंगे। आर्यन खान ने तो कोई इंटरव्यू देंगे और न ही लॉन्चिंग इवेंट का हिस्सा बनेंगे। आर्यन खान ने यह फैसला क्यों लिया है, यह किसी को नहीं पता है लेकिन माना जा रहा है कि इसका सीधा नाता आर्यन खान को लेकर कुछ समय पहले हुई कंट्रोवर्सी से है। आर्यन नहीं चाहते हैं कि स्टारडम से लोगों को फोकस हटे और उनकी पर्सनल लाइफ पर आए, जिस कारण उन्होंने मेकर्स को साफ कर दिया है कि वो प्रमोशनल एक्टिविटी में शामिल नहीं होंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article