KRK on Yash: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बीते दिन इस मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आ रहे हैं। जहां ज्यादातर लोगों को ट्रेलर पसंद आया है तो वहीं कई लोगों को ट्रेलर पसंद नहीं आया है। इस बीच केआरके (KRK) ने फिल्म रामायण के ट्रेलर का रिव्यू किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरी उम्र 28 साल नहीं है...' CJP के सौरव दास ने Kangana Ranaut को दिया जवाब)
केआरके ने कही ये बात
केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें लगता है कि यश रावण के किरदार में प्रभावशाली नहीं लगे। उन्होंने कहा कि यश की आवाज रावण के किरदार के मुताबिक दमदार नहीं है। वो लड़की की तरह बोल रहे हैं। केआरके का मानना है कि अगर यश की हिंदी अच्छी नहीं थी, तो उनकी आवाज किसी दूसरे कलाकार से डब करानी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि यश रावण के किरदार को सही तरीके से निभाते हुए नजर नहीं आए। हालांकि, केआरके का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर यश के फैंस उनके समर्थन में उतर आए। कई लोगों ने केआरके की आलोचना करते हुए कहा कि किसी कलाकार की आवाज या लहजे के आधार पर उसके अभिनय का फैसला नहीं किया जा सकता। कुछ यूजर्स ने लिखा कि यश ने ट्रेलर में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और रावण के रूप में उनकी एंट्री शानदार लगी।
बता दें कि 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और शीबा चड्ढा जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
