Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। शो फिनाले वीक में आने ही वाला है और अब हर कंटेस्टेंट की नजर ट्रॉफी पर है। इसी वजह से शो में खूब सारी लड़ाई हो रही है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे बुरी तरह लड़ती हैं और दोनों की दोस्ती में दरार आ जाती है। इतना ही नहीं, राम कपूर (Ram Kapoor) और पामेला सेरेना के बीच भी भयंकर लड़ाई होती है और अब इस लड़ाई को जजमेंट डे पर रितेश देशमुख उठाने वाले हैं। इस मौके पर रितेश देशमुख पामेला सेरेना की फुल बैंड बजाने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उसने 2 साल इंतजार किया', Aly Goni ने ठुकरा दिया था Jasmin Bhasin का प्यार, एक्टर ने किया खुलासा
पामेला सेरेना पर भड़केंगे रितेश देशमुख
रियलिटी शो लॉकअप 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रितेश देशमुख का गुस्सा पामेला सेरेना को झेलना पड़ रहा है। पामेला ने राम कपूर से लड़ाई के दौरान एक्टर पर आरोप लगाया था कि राम उन्हें मारने के लिए आगे बढ़ रहे थे। यही मुद्दा रितेश देशमुख उठाते हैं और राम कपूर का खुलकर सपोर्ट करते हैं। इस मौके पर वह पामेला सेरेना को गलत बताते हैं। वह बोलते हैं, 'आपने बार बार ये कहा कि राम कपूर मुझे मारने वाले थे।' इस पर पामेला कहती हैं, 'वो मेरे बहुत पास थे। उनका चेहरा मेरे बहुत पास था।' रितेश देशमुख ने आगे भड़कते हुए पामेला की बोलती बंद कर दी। एक्टर ने कहा, 'ये जो नेरेटिव आपने जो यहां पर बनाया। खुद को विक्टिम दिखाया। ये बहुत ही गलत था।' रितेश का गुस्सा देखकर पामेला शांत हो जाती हैं और राम कपूर कुछ नहीं बोलते, लेकिन उनके चेहरे पर सुकून दिखता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget ने शादी की इनसाइड फोटोज से हिलाया इंटरनेट, पति विलियम इश्माएल संग रोमांटिक होकर फ्लॉन्ट की रिंग
