साउथ मूवीज

दिग्गज गायिका Jamuna Rani का निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा झटका

Jamuna Rani Died: दिग्गज प्लेबैक गायिका जमुना रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने तीन दशकों तक हजारों सुपरहिट गाने गाए। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।

Image

दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन (pic credit-instagram)

दिग्गज प्लेबैक गायिका जमुना रानी (Jamuna Rani) का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से लोग हिल गए हैं। बता दें कि जमुना रानी ने तीन दशक से भी लंबे करियर में तमिल (Tamil), तेलुगु और सिंहली फिल्मों के लिए हजारों गाने गाए। अब सभी लोग जमुना रानी को सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात.... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kiara Advani के बर्थडे को Kareena Kapoor Khan ने बनाया खास)

दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन

दिग्गज गायिका जमुना रानी ने गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को बेंगलुरु स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। पिछले कुछ सालों से वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रह रही थीं। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु के कल्लाहल्ली में किया जाएगा, जहां परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त, फैंसऔर फिल्म जगत से जुड़े कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। 1950 और 1960 के दशक में वह साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे मशहूर पार्श्व गायिकाओं में शामिल थीं। उनके कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 1938 में आंध्र प्रदेश में जन्मी जमुना रानी ने बहुत छोटी उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा। वह केवल सात साल की थीं, जब उन्होंने तेलुगु फिल्म 'त्यागय्या' के लिए अपना पहला पार्श्व गीत गाया। इसके बाद उन्होंने 1952 में तमिल फिल्म 'कल्याणी' से तमिल सिनेमा में एंट्री की और जल्द ही साउथ इंडियन फिल्मों की लोकप्रिय आवाज बन गईं। अपने करियर के सुनहरे दौर के बाद भी जमुना रानी ने संगीत से दूरी नहीं बनाई। उन्होंने 1980 के दशक तक लगातार गाने रिकॉर्ड किए। अब उनकी मौत से लोग दुखी हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article