टीवी मसाला

Bigg Boss 20: इस हफ्ते इन 8 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टास्क में घरवालों ने दोस्तों पर किया वार

Bigg Boss 20 Nomination Task: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो गया, जिसका प्रोमो सामने आया है। इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में फंस गए हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Nomination Task: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में वीकेंड का वार में सलमान खान ने घर में हुई दोस्ती की पोल खोली है। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा दिखाया है, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स अपने ही दोस्तों के पीठ पीछे बात करते हुए नजर आए थे और अब शो में नॉमिनेशन टास्क का समय आ गया। इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क शो में हो चुका है, जिसका प्रोमो सामने आया है। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स पंचिंग बैग की जरिए उस कंटेस्टेंट का नाम बताते हैं, जिन्हें वह नॉमिनेट करने वाले हैं। आइए आपको प्रोमो दिखाते हैं और उन 8 कंटेस्टेंट्स के नाम बताते हैं, जिन पर बेघर होने की तलवार लटक रही है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Salman Khan पर फूटा इमाम सिद्दीकी का गुस्सा, ओपन लेटर लिखकर भाईजान से मांगी सफाई

    नॉमिनेशन टास्क में फंसे 8 कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 20 का लेटेस्ट प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क की झलक दिखाई गई है। इस टास्क में देखा जा सकता है कि मैरी कॉम अपने रिंग के कपड़ों में नजर आती हैं और वह रिंग में उतरकर पंचिंग बैग पर पंच भी मारती हैं। इसके बाद बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स से बोलते हैं, 'आज आप जिसे भी नॉमिनेट करना चाहते हैं, उनका फोटो आप सीधा पंचिंग बैग पर चिपका देंगे।' इसके बाद एक-एक करके कंटेस्टेंट रिंग में आते हैं और कारण बताते हुए उस कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं, जिन्हें वह नॉमिनेट कर रहे हैं। प्रोमो में किसी भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का नाम रिवील नहीं किया गया है, लेकिन बिग बॉस को फॉलो करने वाले फैन पेज के मुताबिक, इस हफ्ते आठ कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में काजी तौकीर, मैरी कॉम, माही विज, अमन गांधी, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान का नाम है। इन आठों में से कोई एक कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते बाहर हो सकता है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने की सीक्रेट वेडिंग, दुल्हन तमन्ना संग वायरल हुईं शादी की फोटोज

    कौन होगा इविक्ट

      टास्क के बाद घर में तीन कंटेस्टेंट्स ही नॉमिनेशन से बच पाए हैं। इस हफ्ते आम्रपाली दुबे, गुल्लू और स्काउट ओपी पर नॉमिनेशन की तलवार नहीं लटक रही है। हालांकि, अब नजर लोगों की इविक्शन पर है, जिसमें बड़ा ट्विस्ट बीते हफ्ते आ चुका है। बीते हफ्ते रीति तिवारी मिड वीक इविक्शन में बाहर हो गईं। इसके बाद वीकेंड का वार पर किसी भी कंटेस्टेंट को बेघर नहीं किया गया। अब देखना है कि इस हफ्ते कौन और कैसे बाहर होता है?
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article