टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Salman Khan पर फूटा इमाम सिद्दीकी का गुस्सा, ओपन लेटर लिखकर भाईजान से मांगी सफाई

Imam Siddiqui Open Letter For Salman Khan: सलमान खान ने रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इमाम सिद्दीकी का जिक्र किया था, जिस पर इमाम ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने एक ओपन लेटर लिखा।

Image

bigg boss 20: Imam Siddiqui-Salman Khan (photo credit- instagram)

Imam Siddiqui Open Letter For Salman Khan: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) चल रहा है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार में इमाम सिद्दीकी (Imam Siddiqui) का नाम लेते हुए नजर आए। इमाम बिग बॉस 6 का हिस्सा बने थे। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने काजी को समझाते हुए इमाम सिद्दीकी का नाम लिया था और बताया कि इमाम ने हेल्थ का नाटक नहीं किया था लेकिन उसने दूसरे कंटेस्टेंट्स को परेशान किया था। सलमान खान की ये बात इमाम सिद्धीकी को जरा भी पसंद नहीं आई है और उन्होंने अभिनेता के नाम पर ओपन लेटर लिख दिया है। इमाम ने सलमान से इस बयान पर सफाई मांगी है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'चल चल...' Mahhi Vij और उदिति सिंह में हुई भयंकर लड़ाई, Kanika Mann से भिड़ीं अरिश्फा खान

    इमाम सिद्दीकी ने जाहिर की नाराजगी

    इमाम सिद्दीकी ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार से जुड़ा वो क्लिप शेयर किया, जिसमें सलमान इमाम की बात कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ इमाम ने कैप्शन में लिखा, 'बिग बॉस के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में आपने नेशनल टेलीविजन पर मेरा नाम जिस तरह से लिया, वह मुझे बेहद अपमानजनक और फैक्ट्स के हिसाब से गलत लगा। आपने कहा कि "इमाम सिद्दीकी ने भी ऐसा किया था..." यह बात गलत है। मैंने कभी भी किसी कंटेस्टेंट को परेशान करने के इरादे से तंग नहीं किया। बिग बॉस सीजन 6 में मेरा सफर मनोरंजन, टास्क और परफॉर्मेंस पर था। मैंने अपना सफर गरिमा के साथ पूरा किया। जब करोड़ों दर्शकों के सामने मेरा नाम एक निगेटिव उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और मैं अपना बचाव करने के लिए वहां मौजूद नहीं होता, तो इससे मेरी प्रतिष्ठा, एडवरटाइजिंग, ब्रॉडकास्टिंग, कॉर्पोरेट, डिजाइन, शिक्षा, इवेंट्स, एंटरटेनमेंट और फ़ैशन के क्षेत्र में मेरे 44 साल के काम और मेरे परिवार के सम्मान को भारी नुकसान पहुंचता है।' Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: Mahhi-Yung के बीच शुरू हुई खुल्लम-खुल्ला लड़ाई, अरिश्फा ने काजी से मोल ली दुश्मनी

      इमाम सिद्धीकी ने की सफाई की मांग

      इमाम ने कैप्शन में आगे लिखा, 'आपके और बिग बॉस प्लेटफॉर्म के प्रति पूरे सम्मान के साथ, मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि शो पर इस बारे में स्पष्टीकरण और सुधार किया जाए, और फ्यूचर में मेरे नाम का इस्तेमाल अपमानजनक संदर्भ में न किया जाए। मैंने हमेशा इंडस्ट्री में एक बड़े भाई के तौर पर आपका सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले को उसी निष्पक्षता के साथ देखेंगे जैसा आप घर के अंदर दिखाते हैं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article