Alliance: रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा अपडेट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट ने शो के दर्शकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। वायरल दावे के मुताबिक, टीवी की मशहूर होस्ट और अभिनेत्री मिनी माथुर ने इस शो का खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स या आधिकारिक प्लेटफॉर्म की ओर से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'सभ्य समाज में स्वीकार नहीं...' Trisha Krishnan के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut)
'अलायंस' को लेकर बहुत बड़ा अपडेट
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आग की तरह फैल रहा है, जिसमें ये दावा किया गया है कि मिनी ने अली गोनी को पछाड़कर अलायंस को अपने नाम कर लिया। जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोग मिनी माथुर को पहले से ही शो की मजबूत कंटेस्टेंट मान रहे थे। ऐसे में उनके विजेता बनने की खबर ने उनके चाहने वालों का उत्साह और बढ़ा दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि आधिकारिक घोषणा से पहले इस तरह के दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। बताया जा रहा है कि शो का फिनाले जल्द ही प्रसारित होने वाला है। ऐसे में विजेता को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट भी इन्हीं चर्चाओं को और हवा दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह पोस्ट किसी अंदरूनी जानकारी पर आधारित है या सिर्फ एक अफवाह है।

'अलायंस' को लेकर बहुत बड़ा अपडेट (Pic credit-instagram)
फिलहाल, 'अलायंस' के मेकर्स की ओर से विजेता के नाम का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में मिनी माथुर के शो जीतने की खबर को केवल वायरल दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अब सभी की नजर शो के ग्रैंड फिनाले पर टिकी है, जहां यह साफ हो जाएगा कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होती है। तब तक फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
