बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का मजाकिया अंदाज किसे पसंद नहीं है। वो बातों-बातों में ऐसी चीजें बोल जाते हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। अब अलायंस शो से वायरल हो रहे वीडियोज को ही देख लीजिए। चंद मिनटों के लिए शो में पहुंचे सलमान खान ऐसी कई बातें बोल दी हैं कि इंटरनेट उन्हीं की वीडियोज से भर गया है। इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो ऐसी भी वायरल है, जिसमें भाईजान ने बातों ही बातों में रैपर बादशाह का मजाक उड़ा दिया है। रैपर बादशाह ने भी कभी अंदाजा नहीं लगाया होगा कि जहां वो हैं ही नहीं, वहां भी वो मजाक के पात्र बन जाएंगे।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "Ramayana को कहने के लिए 10 पार्ट्स...", Ranbir Kapoor ने रामायण पार्ट 2 पर तोड़ी चुप्पी
Salman Khan ने उड़ाया Badshah का मजाक
असल में सलमान खान अलायंस में पहुंचने के बाद सोहेल खान से तो मिले ही, उसके साथ-साथ उन्होंने बाकी प्रतियोगियों से भी मुलाकात की। इस दौरान भाईजान ने कंटेंट क्रिएटर बाली यानि कि सचिन बाली के साथ भी चंद मिनट गुजारे। इस दौरान बाली ने कहा कि उन्हें बादशाह ने ये सुझाव दिया था कि वो मास ऑडियंस के लिए सॉन्ग्स क्रिएट करें। बाली ने ये भी बाया कि बादशाह ने ही उन्हें समझाया था कि बोलने वाली आवाज, गाने वाली आवाज से कैसे अलग होती है। भाईजान ने बाली की ये बात ध्यान से सुनी और जवाब दिया, "बादशाह को समझ आया कि उसने क्या समझाया है?" इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे और बाली के दिमाग में भी नहीं आया कि वो क्या बोलें?
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट
बताते चलें कि सलमान खान इन दिनों अपनी SVC63 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें साउथ अदाकारा नयनतारा भी अहम रोल में दिखेंगी। इस फिल्म को बड़ा स्तर पर शूट किया जा रहा है। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि वो सलमान खान को इस मूवी में ऐसे पेश करेंगे, जैसे अब तक किसी ने उन्हें पेश नहीं किया है।
