बॉलीवुड

'सभ्य समाज में स्वीकार नहीं...' Trisha Krishnan के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut

Kangana Post: उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने तृषा कृष्णन का समर्थन करते हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Image

कंगना रनौत ने तृषा का किया सपोर्ट (pic credit-instagram)

Kangana Ranaut Post: तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उनके खिलाफ कावेरी जल विवाद पर दिए गए एक विवादित बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया था। उनके बयान को कई लोगों ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) से जोड़कर देखा, जिसके बाद राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस बीच भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो हा है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Disha Salian केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस से पूछे तीखे सवाल)

कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेत्री तृषा कृष्णन का समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच से गाली-गलौज, दोहरे अर्थ वाले और अश्लील मजाक किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किए जा सकते। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की अभद्र भाषा और अश्लील कमेंट्स की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को इस मामले में जेल भेजा गया, भले ही उन्हें बाद में जमानत मिल गई हो, लेकिन यह एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में थंब्स-अप इमोजी भी लगाया। एक्ट्रेसऔर भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करना राजनीति की खराब मानसिकता को दिखाता है। खुशबू ने उदयनिधि से तृषा कृष्णन से सार्वजनिक और बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग की।

kangana ranaut new post on trishna

कंगना रनौत का पोस्ट वायरल (pic credit-instagram)

यह विवाद 3 अगस्त 2026 को उस समय शुरू हुआ, जब तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने मंच से एक ऐसा बयान दिया, जिसे कई लोगों ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन से जोड़कर देखा। बताया गया कि जब मंच के नीचे मौजूद डीएमके कार्यकर्ता तृषा का नाम लेकर नारे लगा रहे थे, तब उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए एक डबल मिनिंग वाला कमेंट किया और बाद में सफाई दी कि उनका इशारा एक्ट्रेस नहीं, बल्कि कावेरी नदी की ओर था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article