Lock Upp 2 Media Round: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) से अब एक के बाद एक अमेजिंग अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले खुलासा हुआ था कि लॉकअप 2 से शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और शिल्पा शिंदे का पत्ता साफ हो सकता है और अब मेकर्स की तरफ से नया ट्विस्ट लाने की तैयारी शो में हो रही है। मीडिया राउंड अब तक सिर्फ बिग बॉस में होता था, जिसमें बाहर से कुछ जर्नलिस्ट आते थे और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से धमाकेदार सवाल करते थे और अब लॉकअप में भी इस राउंड को किया जाएगा, लेकिन एकता कपूर के शो लॉकअप 2 में मीडिया राउंड बड़े ट्विस्ट के साथ होगा, जिसमें पत्रकारों को एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिलेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Krystle Dsouza को कार पर चिपका मिला धमकी भरा लेटर, भड़कते हुए एक्ट्रेस बोलीं, 'मैं डरूं या...')
वेब सीरीज
Lock Upp 2: शो में होगा धमाकेदार मीडिया राउंड, पत्रकारों को मिलेगी स्पेशल पावर; कंटेस्टेंट्स की बढ़ेगी मुसीबत
- Authored by: कविता
- Updated Jul 28, 2026, 08:02 PM IST
