टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में इन 8 स्टार्स को लाने में मेकर्स ने लगाया दम, पहले हफ्ते ही मचाएंगे बवाल

Bigg Boss 20 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 20 पर मेकर्स ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। अब इस शो के लिए कई बड़ स्टार्स को अप्रोच किया है। आइए आपको उनके नाम बताते हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन की तैयारियां मेकर्स की तरफ से शुरू हो गई है। इस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मेकर्स ने नया लोगो रिवील किया है। इस साल शो को पूरे 20 साल होने पर कई सारे बदलाव हो सकते हैं, जिस वजह से फैंस एक्साइटेड हैं। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश में मेकर्स जुट गए हैं। बीते दिनों बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हिस्सी लेने वाले दो चेहरे सामने आए थे, जिसकी कंफर्मेशन सामने आने वाले हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर आठ और भी नाम सामने आए है, जो अगह बिग बॉस में आ जाते हैं तो शो पहले दिन ही हिट हो जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'खानदान से निकाल देंगे मुझे', तीसरे सीक्रेट के चक्कर में Akanksha Chamola की हालत हुई खराब)

    बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच हुए ये सेलेब्स

    सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 से जुड़े अपडेट आने शुरू हो गए हैं, जिस पर फैंस की निगाहें बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसी रिपोर्ट आई है, जिसमें उन 8 सेलेब्स के नाम लिखे हैं, जिनके साथ बिग बॉस 20 मेकर्स की बातचीत चल रही है। इन स्टार्स को मेकर्स शो में लाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस लिस्ट में माही विज, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजु, निया शर्मा, पर्ल वी पुरी और शोविक चक्रवर्ती का नाम है। इसमें गीता बसरा और सुनील पाल भी शामिल है। दावा है कि इन 8 सेलेब्स को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है, लेकिन कौन कौन रियलिटी शो में एंट्री लेता है? ये देखने वाली बात होगी। हालांकि, निया शर्मा पर्ल वी पुरी, जन्नत जुबैर.मिस्टर फैजू को पहले भी इस शो का ऑफ मिला हुआ है, लेकिन इन स्टार्स ने बिग बॉस को बड़ा वाला नो बोल दिया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'ड्राइवर जैसा महूसस होता' Shewta Tiwari के Ex राजा चौधरी ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस की मां पर लगाया गंभीर आरोप)

      टीवी पर कम से आएगा बिग बॉस

      बिग बॉस 20 जल्द ही टीवी पर आने वाला है। पहले कहा जा रहा था कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में इस शो की शूटिंग खुरू हो जाएगी, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि 6 सितंबर से ये शो टीवी पर ऑन एयर होगा। इस दिन शो की प्रीमियर नाइट होगी, जिसमें तमाम कंटेस्टेंट्स के चेहरे रिवील किए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। ऐसे में फैंस इस शो के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article