टीवी मसाला

YRKKH फेम Navika Kotia की टूटी सगाई, अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं एक्स मंगेतर Mazen Mody

Navika Kotia Engagement Broke: टीवी एक्ट्रेस नविका कोटिया और माजेन मोदी की सगाई टूट गई है। दोनों इसी साल जनवरी में सगाई के बंधन में बंधे थे। वहीं अब माजेन मोदी किसी और एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

Image

Navika Kotia-Mazen Mody की टूटी सगाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Navika Kotia Engagement Broke: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली नविका कोटिया हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। नविका कोटिया कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में वह अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, नविका कोटिया और माजेन मोदी की सगाई टूट गई है। दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। वहीं अगले साल वे शादी के बंधन में बंधने वाले थे। जहां एक तरफ नविका कोटिया ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है तो वहीं माजेन मोदी ने इसकी वजह जाहिर की है। इतना ही नहीं, माजेन मोदी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'बंद करो', स्काउट के लिए Love Gill का पागलपन देख भड़कीं Kamya Pnjabi, याद दिलाई सेल्फ रिस्पेक्ट

माजेन मोदी (Mazen Mody) ने अपनी और नविका कोटिया की सगाई टूटने की वजह बताते हुए कहा कि हम एक-दूजे के लिए फिट नहीं थे। माजेन मोदी ने बताया कि सगाई तोड़ने का ये फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया था। माजेन मोदी ने इस बारे में कहा, "ये फैसला आपसी समहति से लिया गया था। क्योंकि जिंदगी में हमारी प्राथमिकताएं अलग हैं और हमारा ताल-मेल नहीं बैठ रहा था।" माजेन मोदी ने बताया कि वे दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अपने अलग सफर पर ध्यान दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: CID प्रोड्यूसर B.P. Singh का हुआ निधन, 77 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

    इस हसीना को डेट कर रहे हैं माजेन मोदी

    नविका कोटिया (Navika Kotia) संग सगाई टूटने के बाद माजेन मोदी अब एक्ट्रेस रितिका बडियानी को डेट कर रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपनी पोस्ट भी शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "रितिका बडियानी 8.32 बिलियन लोग हैं, अनगिनत रास्ते हैं और किसी तरह हमारे रास्ते टकरा गए।" बता दें कि रितिका बडियानी ने भी माजेन मोदी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article