टीवी मसाला

Krystle Dsouza को कार पर चिपका मिला धमकी भरा लेटर, भड़कते हुए एक्ट्रेस बोलीं, 'मैं डरूं या...'

Krystle Dsouza New Video: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा से जुड़ी शॉकिंग खबर आई है। एक्टर को धमकी भरा लेटर मिला है। एक्ट्रेस ने एक्ट्रेस से जुड़ा वीडियो बनाकर अपनी भड़ास निकाली है।

Image

krystle d'souza (photo credit- instagram)

Krystle Dsouza New Video: टीवी एक्ट्रस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle Dsouza) फैंस के बीच पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ कनेक्ट होने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं, लेकिन इस बार क्रिस्टल के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखकर एक्ट्रेस के होश उड़ गए हैं। क्रिस्टल डिसूजा को अपनी कार में एक धमकी भरा खत मिला है और इसे देखकर एक्ट्रेस हैरान रह गईं। इस खत में हैरानी की बात ये है कि इस पर क्रिस्टल का नाम लिखा है और वह खुद नहीं जानती हैं कि उसे कार पर किसने चिपकाया है, जिस वजह से एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में इन 8 स्टार्स को लाने में मेकर्स ने लगाया दम, पहले हफ्ते ही मचाएंगे बवाल)

    क्रिस्टल डिसूजा को मिला धमकी भरा नोट

    क्रिस्टल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकाली है। क्रिस्टल ने सबसे पहले फैंस को बताया कि उनकी कार में एक लेटर चिपका हुआ मिला है और फिर एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस लेटर पर क्या लिखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टल बोलती हैं कि मैं अभी काम से फ्री हुई हूं और मैं पार्किंग एरिया में आई हूं। ये मेरी कार... उस इस कार के विंड शिल्ड पर मैंने ये देखा।' ये बोलते हुए क्रिस्टल वो लेटर उठाती हैं और उसे पढ़ने लगती हैं। इस लेटर में लिखा है, 'क्रिस्टल, आज जितना हो सके मुस्कुराओ, जल्द ही तुम्हारा सच सामने आ जाएगा।' इस लेटर को पढ़ने के बाद क्रिस्टल ने कहा कि आमतौर पर उन्हें ऐसी चीजें परेशान नहीं करती है, लेकिन इसमें मेरा नाम भी लिखा है, जो मैं मान सकती हूं कि कोई रेंडम चीज नहीं है। अब मुझे नहीं पता कि मैं डरूं या चिंता करूं। अगर ये मजाक है तो ये मजाक बहुत ही ज्यादा बुरा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'खानदान से निकाल देंगे मुझे', तीसरे सीक्रेट के चक्कर में Akanksha Chamola की हालत हुई खराब)

      टेंशन में आए क्रिस्टल डिसूजा के फैंस

      क्रिस्टल डिसूजा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई एक्ट्रेस की चिंता कर रहा है। फैंस भी सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे एक्ट्रेस की कार पर किसने ये नोट रख दिया। हालांकि, अब तक क्रिस्टल ने इस नोट के खिलाफ कोई कानूनी कदम नहीं उठाया है। वह अभी सिर्फ वीडियो शेयर करके शांत हो गई हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article