वेब सीरीज

Lock UPP 2: श्रेया कालरा के साथ कजन ने की थी घटिया हरकत, रोते हुए बोलीं- मेरी मां ने उसे पाला था...

Lock UPP 2 Shreya Kalra Reveals Big Secret: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। बीते दिन श्रेया कालरा ने शो में बताया कि उनके कजन ने उनके साथ घटिया हरकत की थी।

Image

Lock UPP 2 में श्रेया कालरा ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Shreya Kalra Reveals Big Secret: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। बीते दो एपिसोड में दिखाया गया कि कंटेस्टेंट्स एक-एक कर अपने राज दुनिया को बता रहे थे। बीते दिन 'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, पामेला सेरेना और श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी से जुड़े काले राज का खुलासा किया। श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने 'लॉकअप 2' में बताया कि उनके साथ 13 साल की उम्र में घटिया हरकत हुई थी। वो घटिया हरकत करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उनका ही कजन था। श्रेया कालरा इस सच को बताते हुए फूट-फूटकर रोती दिखीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में इस हसीना ने दर्ज की जीत, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली खबर

    श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने "लॉकअप 2' में अपने जिंदगी से जुड़े इस सच को बयां करते हुए कहा, "मैं अपने ही एक कजन के द्वारा मोलेस्ट की गई हूं। मैं उस वक्त 13 साल की थी। मेरे परिवार को इस बारे में नहीं पता है, केवल ऋषभ (श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड और एक्टर) को ही मालूम है। मैं अपनी नानी के घर जाती थी, जहां हम हॉल में सोचे थे और उस वक्त मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। वो मुझपर झपट्टा मारता था। मुझे कोई सहानुभूति नहीं चाहिए। मैं आखिरी इंसान होऊंगी अपने आप को विक्टिम दिखाने वाली। मैं नहीं चाहती कि जब मैं बाहर निकलूं तो लोग मुझे सहानुभूति दिखाएं। बस इतना है कि मैं नहीं चाहती कि मेरी मां को इस बारे में पता चले। क्योंकि जिस इंसान ने मेरे साथ ये किया है, उसकी मां गुजर चुकी हैं। मेरी मां ने करीब 3 साल तक उसे पाला है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'खानदान से निकाल देंगे मुझे', तीसरे सीक्रेट के चक्कर में Akanksha Chamola की हालत हुई खराब
    Lock UPP 2: श्रेया कालरा ने किया बड़ा खुलासा

    Lock UPP 2: श्रेया कालरा ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

      श्रेया कालरा (Shreya Kalra) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 'लॉकअप 2' में इस बारे में आगे कहा, "मेरे सगे भाई की शादी नवंबर में हो रही है और उसकी पिछली सगाई मेरी वजह से ही टूट गई थी। क्योंकि मैं इंडस्ट्री में थी और कुछ विवाद हो गए थे। तो मैं नहीं चाहती थी कि ये सब बाहर आए। वो शादी कर रहा है और उसे भी खुश रहने का मौका मिला है। लेकिन मुझे लगता है कि मैं फिर से सब बर्बाद करने वाली हूं।" श्रेया कालरा ने अपने आप को संभालते हुए आगे कहा, "मुझे बस इसका बुरा लग रहा है कि मैं हमेशा बोलती हूं कि अपने हक के लिए लड़ो, और मैं खुद ये बात किसी को नहीं बता पाई। इतना सब होने के बाद भी मैं उस कजन की शादी में अपने परिवार के साथ गई थी और मैं मेरी मां को जानती हूं। वो मेरे जितनी स्ट्रॉन्ग नहीं हैं और जब वो ये देखेंगी तो वो टूट जाएंगी। मैं ये नहीं होने देना चाहती।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article