वेब सीरीज

Lock Upp 2: 'खानदान से निकाल देंगे मुझे', तीसरे सीक्रेट के चक्कर में Akanksha Chamola की हालत हुई खराब

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला का तीसरा सीक्रेट खतरे में है और इस वजह से आकांक्षा डरी हुई हैं। उनका मानना है कि अगर ये बाहर आया तो बहुत दिक्कत होगी।

Image

Akanksha Chamola (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। शो अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है और अब हर कंटेस्टेंट की नजर ट्रॉफी पर है, लेकिन ट्रॉफी का राह रितेश देशमुख-फराह खान मिलकर कठिन करने में लगे हैं। बीते एपिसोड में रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे का सीक्रेट दिया था। इस दौरान श्रेया कालरा के पास आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का सीक्रेट आया, जो उनका आखिरी सीक्रेट है। आकांक्षा के दो सीक्रेट रिवील हो चुके हैं और अब अब आकांक्षा नहीं चाहती हैं कि उनका तीसरा सीक्रेट रिवील हो। आकांक्षा का मानना है कि अगर उनका ये सीक्रेट रिवील हो गया तो लोग उन्हें छोड़ेंगे नहीं। 'ड्राइवर जैसा महूसस होता' Shewta Tiwari के Ex राजा चौधरी ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस की मां पर लगाया गंभीर आरोप

    आकांक्षा चमोला को तीसरे सीक्रेट का सताया डर

    शो में अब तक श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला का तीसरा सीक्रेट खोला नहीं है और आकांक्षा पूरी कोशिश कर रही हैं कि श्रेया इसे रिवील न करें। इसी वजह से पह श्रेया के आगे हाथ जोड़ती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद आकांक्षा चमोला अपनी दोस्त पामेला के आगे अपना डर बयां करती हैं और बताती हैं कि वह नहीं चाहतीं कि उनका ये सीक्रेट बाहर आए। आकांक्षा कहती हैं, 'मैं चाहे कुछ भी हो, एक पब्लिक फिगर हूं। और मेरे पति इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। हम दोनों को ही सबके सामने बुरी तरह ट्रोल किया जाएगा। लोग उसे तो भूल जाएंगे, इसमें कोई शक नहीं। उन्हें यह याद नहीं रहेगा कि यह किसने किया था। लेकिन उन्हें हमेशा मैं और गौरव खन्ना ही याद रहेंगे। और हां, इस वक्त मुझे अपने पूरे परिवार को जवाब देना पड़ रहा है। जैसे ही यह तीसरा राज सामने आएगा। थप्पड़ मार देगी। मुझे बोलेगी निकल यहां से। ये क्या किया।' Naagin 8 पर आया बड़ा अपडेट, खतरनाक नागिन बन तहलका मचाएगी ये एक्ट्रेस? विलेन की तरह दिखाएगी चालबाजी

      आकांक्षा चमोला के खुल चुके हैं दो राज

      बता दें कि आकांक्षा चमोला के दो राज खुल चुके हैं। आकांक्षा ने पहला राज प्रीमियर नाइट पर ही खोल दिया था। तब एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं। आकांक्षा के इस खुलासे ने इंडस्ट्री में हंगामा खड़ कर दिया था। इसके बाद आकांक्षा का दूसरा सीक्रेट श्रेया को पता चल गया था, तब आकांक्षा ने खुद सामने आकर बताया था कि वह शादी से पहले बाइसेक्सुअल थीं और उनके कई लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article