Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक अपने राज खोल रहे हैं। शो में कुछ समय पहले ही राम कपूर ने खुलासा किय था कि वह बचपन में मोलेस्ट हुए थे। इसके बाद अब लेटेस्ट एपिसोड में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने खुलासा किया कि वे भी बचपन में मोलेस्ट हुए हैं। हर्षद चोपड़ा ने अपने सीक्रेट का खुलासा करते हुए बताया कि किसी ने उन्हें गलत तरीके से टच किया था। शिवांगी जोशी ने पहले बताया कि उन्होंने गरीबी के दिन देखे हैं, लेकिन फिर उन्होंने हर्षद चोपड़ा और राम कपूर से हिम्मत लेकर ये भी खुलासा किया कि वह बचपन में मोलेस्ट हो चुकी हैं। शिवांगी ने बताया कि घटिया हरकत करने वाला उनका मामा था। Lock Upp 2: शो में होगा धमाकेदार मीडिया राउंड, पत्रकारों को मिलेगी स्पेशल पावर; कंटेस्टेंट्स की बढ़ेगी मुसीबत
बचपन में शिवांगी जोशी संग हुई गंदी हरकत
शिवांगी जोशी ने लॉकअप 2 में खुलासा किया कि उनके मामा ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं भी बचपन में मोलेस्ट हुई हूं। मेरे मम्मी के मुंह भोले भाई थे। हम मामा जी बुलाते थे। हमारे यहां पर उनकी बहुत इज्जत थी। जब ये बात हो रही थी कि अब मैं एक्टर बनना चाहती हूं। तब उन्होंने इस चीज का बहुत फायदा उठाया। मामा जी थे तो मम्मी बहुत भरोसा करती थीं। हम भी बहुत भरोसा करते थे। तब वह कहते थे कि बच्चों को स्कूल से मैं ले आऊंगा। वो बोलते थे कि अगर तुम मुंबई जाओगी तो एक्टिंग वाली कार भी चलानी आनी चाहिए। वह मुझे बोलते थे कि मेरी गोद में बैठ जाओ और स्टीयरिंग पकड़ो। ऐसे आ जाएगा कि कैसे चलाना है। मुझे कुछ समझ नहीं आता था, लेकिन मैं करती थी। एक प्लाइंट के बाद मुझे नहीं पता था कि किस इंटेशन से हो रहा है, लेकिन मुझे अच्छा नहीं लगता था। दो तीन दिन हुए, तो मैंने मना कर दिया था कि मुझे गाड़ी नहीं सीखनी है।' Krystle Dsouza को कार पर चिपका मिला धमकी भरा लेटर, भड़कते हुए एक्ट्रेस बोलीं, 'मैं डरूं या...'
