वेब सीरीज

Lock Upp 2: प्रेग्नेंट हैं Akanksha Chamola !! अफवाहों पर Sufi Motiwala ने दिया रिएक्शन

Sufi Motiwala on Akanskha Chamola's Pregnancy Rumours: 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं। इन अफवाहों पर सूफी मोतीवाला ने खुलकर बात की है।

Image

आकांक्षा चमोला के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर सूफी मोतीवाला ने दिया बयान

Sufi Motiwala on Akanskha Chamola's Pregnancy Rumours: रितेश देशमुख के रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' में अकांक्षा चमोला अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो में ही आकांक्षा चमोला ने खुलासा करते हुए बताया था कि वो अपने पति गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं। दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। एक और एपिसोड में अकांक्षा ने कबूल किया कि शादी से पहले वह बाईसेक्शुअल थीं। हाल ही में एक एपिसोड में आकांक्षा ने मजाक में कहा कि वह प्रेग्नेंट है और वरुण यादव उसके बच्चे के पिता हैं। आकांक्षा के इस खुलासे के बाद कई लोगों की सच में लगने लगा है कि आकांक्षा प्रेगेंट हैं। मगर अब सूफी मोतीवाला ने साफ कर दिया कि अकांक्षा ने यह सिर्फ मजाक किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rishab Shetty की 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में हुई Bhumi Pednekkar की एंट्री, निभाएंगी ये किरदार)

आकांक्षा चमोला के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर बोले सूफी मोतीवाला

रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'लॉक अप 2' से सूफी मोतीवाला को बाहर कर दिया गया है। शो से बाहर निकलने के बाद सूफी मोतीवाला ने आकांक्षा चमोला के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया। इस पर सूफी ने क्लियर करते हुए कहा, 'नहीं, आपने गलत देखा है। वो मजाक कर रही थी कि मैं प्रेग्नेंट हूं और उसने ये भी बोला है कि लैला बाप है इस बच्चे का। वो सब सिर्फ एक मजाक था। वो असल में प्रेग्नेंट नहीं है।' सूफी ने अपने बयान में यह क्लियर कर दिया है कि आकांक्षा चमोला प्रेग्नेंट नहीं हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: प्रभास की 'Spirit' पर आया बड़ा अपडेट, Katrina Kaif की कास्टिंग की खबर निकली फर्जी)

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna

'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने कबूल किया था कि उनके अंदर कोई मातृत्व की भावना नहीं है। हालांकि उनके अंदर यह भावना नहीं थी, फिर भी वह गौरव के साथ शादी के दौरान इसे ढूंढने के लिए तैयार थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस को एहसास हो गया कि वह इसके लिए नहीं बनी है। बता दें आकांक्षा अब गौरव के साथ अपनी 9 साल पुरानी शादी को तोड़ने वाली हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article