वेब सीरीज

KWK 8: Sharmila Tagore ने सुनाया बेटे सैफ अली खान से जुड़ा मजेदार किस्सा, शो में खोली कॉलेज के दिनों की पोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 25, 2023, 01:04 PM IST

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो पर शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी। शो पर शर्मिला अपने बेटे की कॉलेज लाइफ के दिलचस्प बातों का खुलासा करने वाली हैं। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है।

Image

Koffee With Karan 8 Promo (credit pic: instagram)

Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) का शो कॉफी विद करण 8 चर्चा में बना हुआ है। शो से जुड़े गेस्ट के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। शो में दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) अपने बेटे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ नजर आएंगी। शो पर शर्मिला अपने बेटे सैफ की अनसुनी कहानियों का खुलासा करने वाली हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मां- बेटी की जोड़ी जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रोमो में शो के होस्ट करण जौहर सैफ और शर्मिला से सवाल पूछते हुए नजर आते हैं। सैफ कहते हैं, मुझे नहीं पता कि मैं उम्मीद करूं या मुझे अभी भी उम्मीद करनी चाहिए। करण कहते हैं सैफ तुम कितने कंफ्यूज लग रहे हो। सैफ कहते हैं कि मैं जब भी इस सोफे पर बैठता हूं ऐसा होता है। इसके बाद करण शर्मिला से पूछते हैं कि आपने आखिरी बार कब अपने बेटे को डांट लगाई थी।

कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो

सैफ ने कहा, अभी एक मिनट पहले। इसके अलावा शो में शर्मिला सैफ के यूनिवर्सिटी के दिनों का जिक्र करती हैं। इस पर सैफ कहते हैं क्या ये एपिसोड मेरा मजाक बनाने के लिए है। मुझे बोलने भी नहीं दिया जा रहा है। मुझे अपना अलग एपिसोड चाहिए। मां-बेटे का मस्ती मजाक दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाला है। फैंस इस एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article