बॉलीवुड

Arbaaz Khan ने अपनी शादी पर बेटे संग गाया 'तेरे मस्त-मस्त दो नैन', बाप- बेटे की जुगलबंदी ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 25, 2023, 11:57 AM IST

Arbaaz Khan- Shura Khan wedding Video: अरबाज खान की शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वीडियो में अरबाज अपने बेटे अरहान के साथ तेरे मस्त-मस्त दो नैन पर जुगलबंदी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Arbaaz Khan Video (credit pic: instagram)

Arbaaz Khan- Shura Khan wedding Video: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड शौरा खान से दूसरी शादी कर ली है। शौरा पेशे से सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट है। अरबाज और शौरा की शादी बहन अर्पिता के घर पर हुई थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अरबाज और शौरा की शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर शादी का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) अपनी भाभी तेरे मस्त-मस्त दो नैन पर जमकर डांस किया। वीडियो में सलमान के साथ बाकी घरवाले भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अरबाज तेरे मस्त-मस्त दो नैन गाते हुए नजर आए। अरबाज को बाद में उनके बेटे अरहान ने भी ज्वाइन किया। शौरा अरबाज के बेटे अरहान के भी काफी क्लोज दिखाई दीं। बाप- बेटे की जुगलबंदी ने जीता फैंस का दिल। वीडियो में अरबाज बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

बाप- बेटे के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

इसके अलावा सलमान अपनी भाभी के साथ डांस करते हुए नजर आए। भाभी और देवर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में भाईजान तेरे मस्त-मस्त नैन का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। अरबाज और शौरा के बीच में 15 साल का अंतर हैं। एक्टर की पत्नी शौरा लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article