बॉलीवुड

25 अगस्त को आएगा Emraan Hashmi की अपकमिंग मूवी का टीजर

Gunmaaster G9 Update: ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद अब इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टीजर 25 अगस्त को रिलीज होगा।

Image

‘गनमास्टर G9’ को लेकर आया बड़ा अपडेट (pic credit-Gunmaaster poster)

बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। यही वजह है कि फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई है। अब सभी की नजरें इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ (Gunmaaster G9) पर टिकी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टीजर इस दिन रिलीज होगा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Toxic Advance Booking: धुरंधर के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, रिलीज से पहले ही यश ने उड़ाया गर्दा)

‘गनमास्टर G9’ को लेकर आया बड़ा अपडेट

इमरान हाशमी स्टारर ‘गनमास्टर G9’ का प्रमोशन अभियान जल्द शुरू होने जा रहा है। फिल्म का पहला टीजर 25 अगस्त, मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। यह एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म है। टीजर को पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, जिसके बाद दर्शक इसे सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गनमास्टर G9’ का टीजर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की स्क्रीनिंग वाले चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। हालांकि, टीजर को ‘टॉक्सिक’ फिल्म के साथ सीधे नहीं जोड़ा जाएगा। इसे अलग से स्क्रीन किया जाएगा, ताकि सिनेमाघरों में आने वाले दर्शक फिल्म की पहली झलक देख सकें।

gunmaaster

‘गनमास्टर G9’ को लेकर आया बड़ा अपडेट (पिक क्रेडिट- IMDb)

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टीजर पहले रिलीज होने के कारण इमरान हाशमी के फैंस को फिल्म की पहली झलक जल्दी देखने का मौका मिलेगा। वहीं, ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्म के दर्शकों के बीच टीजर दिखाए जाने से ‘गनमास्टर G9’ को भी अच्छा प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। ‘आवारापन 2’ के बाद इमरान हाशमी की आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। ऐसे में ‘गनमास्टर G9’ उनकी अगली बड़ी थिएट्रिकल रिलीज मानी जा रही है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपरशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इसके निर्माता दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article