वेब सीरीज

"कौन गले आकर पड़ गया...", Indias Got Latent के वायरल इंडियन ट्रंप ने उड़ाया Ranveer Singh का मजाक

इंडियाज गॉट लेटेंट से वायरल हुए इंडियन ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ताजा पोस्ट किया है, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने रणवीर सिंह का मजाक उड़ाया है।

Image

"कौन गले आकर पड़ गया...", India's Got Latent के वायरल इंडियन ट्रंप ने उड़ाया Ranveer Singh का मजाक (Image Source: Instagram/AI)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियाज गॉट लेटेंट से वायरल हुए अविनाश
  • निभाते हैं ट्रंप का किरदार, करते हैं लोगों को लोटपोट
  • रणवीर सिंह के साथ शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया क्या चीज है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे ना जाने कितने ही लोग स्टार बन चुके हैं। अब कुछ समय पहले इंडियाज गॉट लेटेंट (Indias Got Latent) में आए इंडियन ट्रंप उर्फ अविनाश अग्रवाल को ही ले लीजिए, जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से इंटरनेट को हिला दिया था। अविनाश की कॉमिक टाइमिंग की आलिया भट्ट भी दीवानी हो गई थीं और शरवरी ने तो उन्हें सलाम की कर लिया था। आलिया-शरवरी जैसे स्टार्स के बाद अब अविनाश ने रणवीर सिंह को भी दीवाना बना दिया है। अविनाश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

Ranveer Singh के साथ Avinash Agarwal ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। वो रियल लाइफ में बेहद मस्तीखोर इंसान हैं और जिससे भी मिलते हैं उसे अपना दीवाना बना देते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अविनाश के साथ मुलाकात की, जिसकी गवाही कॉमेडियन की ताजा तस्वीर है। अविनाश ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर सिंह के मजे भी लिए हैं। अविनाश ने लिखा है, "देखो कौन आके गले पड़ गए... थैंक यू लड़कों को पकड़े पहनने के लिए हमजा अली।"

धुरंधर 2 के बाद प्रलय लाएंगे Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले अपनी स्पाई ड्रामा धुरंधर 2 दर्शकों के सामने पेश की थी, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी छप्परफाड़ कमाई की थी। फिल्म धुरंधर 2 के बाद रणवीर सिंह का नाम डॉन 2 के साथ जुड़ा था लेकिन इससे उन्होंने अचानक ही अपने हाथ पीछे खींच लिए। खबरें हैं कि अब रणवीर सिंह प्रलय शुरू करने वाले हैं, जिसमें वो जॉम्बीज का वर्ल्ड दिखाएंगे। इस फिल्म को बड़े स्तर पर शूट करने की तैयारियां चल रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article