इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने डिस्टेंस एजुकेशन ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी सौगात दी है। विश्वविद्यालय ने आगामी दिसंबर 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए एक नया और आधुनिक 'ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम' (OAMS) पोर्टल शुरू किया है, जिसके जरिए छात्र अब घर बैठे ही अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इस नई डिजिटल पहल से छात्रों को अब स्टडी सेंटर के बाहर लंबी कतारों में खड़े होने या दस्तावेजों के खोने की चिंता से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के पात्र विद्यार्थी इसके जरिए बिना किसी भागदौड़ के समय पर अपना कार्य पूरा कर सकते हैं और आसानी से इसे सबमिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार, ऑनलाइन माध्यम से असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑफलाइन माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UGC NET December 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब, तुरंत करें अप्लाई
ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
स्टेप 1 - सबसे पहले इग्नू के आधिकारिक समर्थ पोर्टल https://ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपने छात्र खाते में लॉगिन करें।
स्टेप 3 - संबंधित कोर्स का चयन करें और ओएएमएस विकल्प पर जाएं।
स्टेप 4 - विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार अपने तैयार किए गए असाइनमेंट को पोर्टल पर अपलोड करें।
असाइनमेंट अपलोड करते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
असाइनमेंट के सभी उत्तर पूरी तरह हस्तलिखित यानी हैंड रिटन होने चाहिए। प्रत्येक कोर्स के असाइनमेंट को स्कैन करके एक सिंगल पीडीएफ फाइल में बदलना होगा, जिसका आकार 20 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। बता दें कि पीडीएफ के पहले पन्ने पर विद्यार्थी का पूरा नाम, नामांकन संख्या, स्टडी सेंटर कोड, रीजनल सेंटर कोड और कोर्स कोड स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। जिन छात्रों ने पहले ही अपने स्टडी या रीजनल सेंटर पर ऑफलाइन हार्ड कॉपी जमा करा दी है, उन्हें इस ऑनलाइन पोर्टल पर दोबारा फाइल भेजने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, ईमेल के जरिए भेजे गए असाइनमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSSSC PET 2026 परीक्षा के लिए 60 जिलों में बनाएं केंद्र, सीसीटीवी से होगी निगरानी
क्या है इस नए पोर्टल की खासियत
इस नए पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि असाइनमेंट सफलतापूर्वक अपलोड होने के बाद छात्रों को तुरंत एक डिजिटल एकनॉलेजमेंट (रसीद) मिल जाती है। इसके साथ ही, छात्र घर बैठे अपने समर्थ पोर्टल के माध्यम से यह भी ट्रैक कर सकते हैं कि उनके असाइनमेंट की जांच किस चरण में है।
