Hanu Man Ott Release Date: तेलुगु फिल्म हनु मान को बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। किसी को यकीन नहीं था कि लो बजट मूवी सिनेमाघरों में तहलका मचा देगी। इस फिल्म ने तेजा सज्जा (Teja Sajja) को सुपरस्टार बना दिया। फिल्म की सक्सेस से पूरी टीम खुश है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।मेकर्स फिल्म को पैन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत इंटरनेशनल लैंग्वेज में भी जल्द रिलीज करेंगे।
हनु मान एक पैन इंडिया फिल्म है इसलिए इसके ओटीटी राइट्स महंगे बिके हैं। मेकर्स ने जी 5 को फिल्म के ओटीटी राइट्स 16 करोड़ में बेचे हैं। फिल्म का तेलुगु वर्जन 11 करोड़ और हिंदी वर्जन 5 करोड़ में बिका है। जी5 कंपनी ने हनु मान के ओटीटी रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी हनु मान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ये फिल्म ओटीटी पर थिएटर रिलीज के तीन हफ्ते बाद आने वाली थी। लेकिन ये फिल्म अब ओटीटी पर 55 दिनों बाद आ रही है क्योंकि थिएटर्स में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हनुमान जी5 पर अगले महीने 2 मार्च को स्ट्रीम होगी। हनु मान में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय, गेटअप श्रीनु, समुथिरकानी, वेनेला किशोर और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन प्रशांत वर्मा ने किया है।
