बॉक्स ऑफिस

TBMAUJ Box Office Collection: वीकेंड पर शाहिद-कृति की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई, 10वें दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 19, 2024, 10:26 AM IST

Tere Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। फिल्म को 10वें दिन वीकेंड का फायदा मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने कुल मिलाकर कितने करोड़ की कमाई की है?

Image

TBMAUJ Box Office Collection (credit pic: Instagram)

Tere Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को भले ही धीमी शुरुआत मिली थी। लेकिन फिल्म ने अब रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म को अमित जोशी और आराधना शाह ने डायरेक्ट किया है। ये इन दोनों की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में कृति और शाहिद के अलावा डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने 10 वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन 8 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 58 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया कलेक्शन

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.7 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 9 .65 करोड़ और तीसरे दिन 10.75 करोड़ की कमाई की थी। पहला हफ्ता खत्म होने पर फिल्म ने 44. 35 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते भले ही फिल्म की शुरुआत धीमी रही। लेकिन फिल्म ने 58 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ये शाहिद की चौथी फिल्म है। इससे पहले पद्मावत, आर राजकुमार और कबीर सिंह ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं, कृति सेनन की ये 5वीं फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article