टीवी मसाला

लद्दाख में Gen Z के नाम पर हंगामा करने वाली लड़की पर फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, दी सख्त नसीहत

Rupali Ganguly On ladakh girl Video: लद्दाख से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की सैन्य कर्मियों से बहस कर रही है। इस वीडियो पर रुपाली गांगुली का गुस्सा फूटा है।

Image

rupali ganguly on ladakh girl video (photo credit- instagram)

Rupali Ganguly On ladakh girl Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर लद्दाख से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जनरेशन जेड के नाम पर सड़क पर ही हंगामा कर रही है। हैरानी की बात ये है कि ये लड़की सैन्य कर्मियों से लगातार बहस कर रही है, जिस वजह से वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस लड़की के वीडियो पर लोग जमकर अपनी राय रख रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग लड़की को खरी खोटी सुना रहे हैं और अब अनुपमा (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी इस पर अपनी राय रखी है। रुपाली ने इस लड़की को खरी खोटी सुनाई है और एक सख्त नसीहत दी है। (जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: 103 डिग्री बुखार से रातभर जूझ रहीं Debina Bonnerjee, बेटी की भी बिगड़ रही है हालत

    रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा

    रुपाली गांगुली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर काफी एक्टिव हैं। रुपाली ने इसी प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पहले लड़की का वीडियो शेयर किया है और उसके साथ ही अपनी राय लिखी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सैन्यकर्मियों पर चीखती-चिल्लाती है और बार बार कहती हैं, 'हम जेन जी है। हम ये सब बर्दाश्त नहीं करेंगे। कश्मीरियों के साथ तो करते ही थे, अब टूरिस्त के साथ भी करने लगे हो।' इस लड़की की ये बातें सुनकर ही रुपाली खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने वीडिय रीपोस्ट कर दिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, 'हम इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि टूर पर जाने से पहले तुम्हें वापस स्कूल जाने की जरूरत है, बकवास!' रुपाली गांगुली के वीडियो पर लोग अपनी राय रख रहे हैं और एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं। (जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: 'हैरान कर देने वाले टाइटल्स', Parth Samthaan ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया को लिया आड़े हाथ

      क्या है मामला

      रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा पाबंदियों की वजह से लद्दाख चेकपोस्‍ट पर पर्यटक घंटों तक फंसे रहे। यहां पर जांच के लिहाज से ऐसा माहौल काफी आम बात है, लेकिन काला ट्राउजर औऱ काले स्वेटर में लड़की ये सब देखकर भड़क गई। वह लड़की मोबाइल में सुरक्षा इंतजाम का वीडियो बनाने लगी। इसके बाद वह बैरिकेडिंग के पास जाकर खड़ी होती है और वहां पर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। इस मौके पर वह कहती हैं, 'हम यहीं धरने पर बैठेंगे। हम Genz हैं। हम यह नॉनसेंस बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप लोग भी मेरे साथ धरने पर बैठेंगे या नहीं। चलो सब लोग गाड़ी निकालो। देखती हूं ये लोग कैसे रोकते हैं हमें। हम लोग पैसे देकर यहां घूमने आते हैं या यह सब टॉलरेट करने आते हैं।'

      वीडियो हुआ वायरल

      लड़की वीडियो में आगे कहती हैं, 'ताला लगा दिया इन्होंने, कश्मीरियों के साथ तो करते ही हैं अब बाहर से आए हम टूरिस्ट्स के साथ भी ऐसा कर रहे हैं। बस ताला लगा दिया है। जवाबदेही के लिए यहां कोई नहीं है। देखो ताला लगा दिया है यहां।' वीडियो में जवान लड़की को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह भड़कते हुए लगातार बहस करती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article