वेब सीरीज

वेनम सप्लाई मामले में Elvish Yadav के करीबी दोस्त पर भी गिरी गाज, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Elvish Yadav Close Friend Vinay Arrested By Noida Police In Snake Venom Case: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव को वेनम सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब उनके दोस्त पर भी गाज गिरती दिखाई दे रही है। दरअसल, एल्विश यादव के करीबी दोस्त को पुलिस ने गिरप्तार किया है।

Image

वेनम सप्लाई के मामले में गिरफ्तार हुआ एल्विश यादव का दोस्त

Elvish Yadav Close Friend Vinay Arrested By Noida Police In Snake Venom Case: मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव इन दिनों मुसीबतों में घिरे नजर आ रहे हैं। चंद दिनों पहले नोएडा पुलिस ने उन्हें सांप के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीए 29 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें जमानत मिलना भी बेहद मुश्किल है। साथ ही बताया जा रहा है कि जेल में एल्विश यादव की रातें भी मुश्किलों में कट रही हैं। लेकिन अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ-साथ उनके दोस्त भी मामले में घिरते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खास दोस्त विनय यादव (Vinay Yadav) को भी नोएडा पुलिस ने सांप के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया है। खबरों की मानें तो विनय यादव और एल्विश यादव काफी करीबी दोस्त हैं। विनय का अपना एक रेस्त्रां भी है, जहां एल्विश यादव का आना-जाना रहता था। यहां तक कि बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद भी विनय यादव, एल्विश से मिलने आया था। दोनों की साथ में एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें एल्विश 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी थामे दिखाई दिये।

विनय यादव (Vinay Yadav) का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले जाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर लोगों के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये केस तो बढ़ते ही जा रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अब तक लगने लगा है कि सच में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की गलती थी।"

एल्विश यादव की गिरफ्तारी से परिवार का हुआ बुरा हाल

सांप के जहर की सप्लाई के मामले में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की गिरफ्तारी से उनके परिवार पर बुरा असर पड़ा है। उनकी मम्मी ने मीडिया से बताया कि पिछले कई दिनों से उन्होंने कुछ खाया-पिया भी नहीं है। साथ ही परिवार की ओर से ये भी बयान आया है कि जो कार व घर एल्विश वीडियो में दिखाते थे, वह उनकी अपनी नहीं थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article