एंटरटेनमेंट

बड़े पर्दे पर दोहराई जाएगी 2-3 अक्टूबर की कहानी, सामने आया दृश्यम 2 का पहला लुक, इस दिन रिलीज होगा टीजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 04:37 PM IST

Dhrishyam 2 First Look: अजय देवगन की पॉपुलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म दृश्यम के दूसरे पार्ट का पहला लुक जारी हो गया है। फर्स्ट लुक शेयर करने के साथ एक्टर ने फिल्म के टीजर के रिलीज होने की जानकारी भी दी है।

Image

Ajay Devgn Film Drishyam 2 First Look Out, Teaser To Release Tomorrow

Drishyam 2 First Look: अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुचर्चित फिल्म दृश्यम (Drihyam) के दूसरे पार्ट का पहला लुक सामने आ गया है (Drishyam 2 First Look)। अजय देवगन (Ajay Devgn), तबू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Saran), इशिता दत्ता (Ishita Dutta), मृणाल जाधव (Mrunal Jadhav) और रजत कपूर (Rajat Kapoor) स्टारर फिल्म दृश्यम को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। दर्शक लंबे समय से 2015 में आई इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फिल्म मेकर्स ने दृश्यम 2 का पहला लुक जारी किया वैसे ही इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी आगामी फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) का पहला लुक जारी किया है। फिल्म का पहला लुक जारी करने के साथ अभिनेता ने फिल्म के टीजर (Drishyam 2 Teaser) की भी जानकारी दी है। इस फिल्म के पहले लुक में अजय देवगन उर्फ विजय सलगांवकर अपने परिवार के साथ नजर आ रहा है। ‌इस पोस्टर में विजय सलगांवकर, नंदनी सलगांवकर, अंजू सलगांवकर और अनु सलगांवकर का बैक साइड क्लोज अप दिखाया गया है। यह सभी स्वामी चिन्मयानंद के महा सत्संग की तरफ मुंह करके खड़े हुए हैं। यह पोस्टर जारी करने के साथ अजय देवगन ने लिखा '2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था याद है ना? विजय सलगांवकर अपनी फैमिली के साथ वापस आ रहा है।'

फिल्म के टीजर की जानकारी देने के साथ अजय देवगन ने कास्ट और मेकर्स को भी पोस्टर में टैग किया है। और अजय देवगन के पोस्ट के अनुसार, फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं। जैसे भी अजय देवगन में फिल्म का पहला लुक जारी किया वैसे ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ब्लॉकबस्टर मूवी है यह सर।' तो दूसरे ने लिखा 'आखिरकार विजय अपने परिवार के साथ वापस आ रहा है।' एक और यूजर ने फिल्म की कहानी का अनुमान लगाते हुए कमेंट किया 'मतलब कहानी पणजी से शुरू होगी।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article