बॉलीवुड

Vikram Vedha : विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन ने पूरी स्टार कास्ट से दोगुनी फीस ली, सैफ अली खान की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान!

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:41 PM IST

vikram Vedha star cast fees : ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऋतिक रोशन से लेकर सैफ अली खान तक की फीस का खुलासा हो गया है।

Image

विक्रम वेधा पोस्टर (साभार: Instagram)

Vikram Vedha : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हुए है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसी के साथ फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन विलेन के रोल में हैं। वहीं, सैफ अली खान पुलिसवाले के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर जितना बज बना हुआ है। उतना ही फिल्म के स्टार कास्ट की फीस (Vikram Vedha Starcast fees) को लेकर भी चर्चा छाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की स्टारकास्ट ने मेकर्स से मोटी रकम वसूल की है। आइए जानते हैं विक्रम वेधा के स्टार कास्ट की फीस के बारे में।

ऋतिक ने कई शानदार किरदार निभाए हैं। एक्टर आखिरी बार साल 2019 में वॉर फिल्म में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। ऋतिक बॉलीवुड के हाइस्ट पेड एक्टर्स में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

सैफ अली खान फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में ऋतिक और सैफ के बीच जंग देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ ने इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म में सैफ की पत्नी का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए 3 करोड़ मिले हैं। फिल्म में नेशनल क्रश रोहित सराफ भी है। वो फिल्म में ऋतिक के भाई का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने एक करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। योगिता बिहानी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए 60 लाख रुपये चार्ज किए है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article