टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद होगी इस खूंखार सासू मां की एंट्री, मंजरी के भी फूल जाएंगे हाथ-पांव

Anita Raj To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन जल्द ही शो में लीप आने वाला है, जिसके बाद पूरी स्टार कास्ट ही बदल जाएगी। लीप के बाद शो में अनीता राज की एंट्री होने वाली है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कदम रखेंगी टीवी की ये खूंखार सासू मां

Anita Raj To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी हो रही है, जिससे फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की घटती टीआरपी को देखकर मेकर्स ने इसमें लीप लाने का फैसला किया है, जिसके बाद पूरी स्टार कास्ट ही बदल दी जाएगी। वहीं हाल ही में शो के लिए खूंखार सासू मां का नाम सामने आया है, जिनकी एंट्री मंजरी के भी हाथ-पांव फुला सकते हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कदम रखने वाली यह हसीना कोई और नहीं बल्कि 'छोटी सरदारनी' एक्ट्रेस अनीता राज (Anita Raj) हैं। अनीता राज को लेकर खबर है कि वह जनरेशन लीप के बाद शो में कदम रख सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह शो में अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। इस बात की पुष्टि खुद राजन शाही ने की है। हालांकि अभी तक उनका रोल पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि अनीता राज ने 'छोटी सरदारनी' में विलेन का रोल निभाया था।

नवंबर तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह देंगी प्रणाली राठौड़

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से पहले हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) का पत्ता कटेगा। इसके बाद प्रणाली राठौड़ भी शो को अलविदा कह देंगी। खबरों की मानें तो वह 10 नवंबर को शो का आखिरी एपिसोड शूट करेंगी। मेकर्स लीप से पहले अक्षरा की भी मौत दिखाएंगे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article