टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा पर पहले हफ्ते में ही गिरी गाज, अब सलमान खान दिखाएंगे बाहर का रास्ता?

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Nominate By Team Mates: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने पहले दिन से ही लोगों के दिलों दिमाग पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। लेकिन पहले हफ्ते में ही मन्नारा चोपड़ा को उनके टीम मेट्स ने धोखा दे दिया, साथ ही घर से बेघर करने के लिए भी नॉमिनेट कर दिया है।

Image

Bigg Boss 17 में मन्नारा चोपड़ा पर गिरी गाज

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Nominate By Team Mates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने पहले दिन से ही लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स जहां दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ ने पहले दिन से ही उन्हें निराश कर दिया है। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' में पहले सप्ताह की नॉमिनेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है और इस बार घरवालों ने मिलकर मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के ऊपर गाज गिराई है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि उनके मुताबिक किसकी कास्टिंग बिग बॉस ने गलत की है। वह एक-एक करके सबसे सवाल करते हैं। ऐसे में सबसे पहले ऐश्वर्या शर्मा, मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का नाम लेती हैं। इसके बाद ईशा मालवीय, विक्की जैन और नील भट्ट भी मन्नारा चोपड़ा को ही आड़े हाथों लेते हुए उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करते हैं।

घरवालों से धोखा मिलने पर रो पड़ीं मन्नारा चोपड़ा

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के वायरल वीडियो में देखने को मिला कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) धोखा मिलने पर फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं। वीडियो में मन्नारा चोपड़ा ने विक्की जैन को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने इस बारे में कहा, "मुझे सच में बुरा लगा कि लोगों के इतने डबल स्टैंडर्ड हैं। मेरे मुंह पर तो ये लोग इतने अच्छे से व्यवहार कर रहे हैं और मेरा व्यवहार भी सबके साथ अच्छा है। मैं सारा काम कर रही हूं। मुझे विक्की के कारण ज्यादा बुरा लगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article