YRKKH Spoiler 4 August: राजन शाही का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का इन दिनों अच्छा खासा बज बना हुआ है। कहानी इतनी दमदार हो गई है कि जनता इस शो की दीवानी सी हो गई। टीआरपी लिस्ट में भी 2.1 रेटिंग के साथ सीरियल दूसरे स्थान पर विराजमान है। जैसा कि कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि गीतांजली अभिरा को चैलेंज देती है कि अगर एक महीने में वो मायरा का दिल नहीं जीत सकी तो वो खुस उसे माउंट आबू वापिस ले जाएगी। दूसरी तरफ कृष अपने पिता संजय को पोद्दार लॉ फर्म से निकाल देता है। तो चलिए जानते हैं आज सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी कहाँ तक पहुंची।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा, अभिरा और अंशुमन से होगी जो अब तीनों एक दूजे को अच्छे दोस्त बन गए हैं। अंशुमन अभिरा को समझाएगा कि अब उसे कावेरी को माफ कर देना चाहिए क्यूँकि गलती सभी से होती है। कावेरी को मायरा का सच फेयर में पता चला था जबकि अरमान ने तो इसे 7 साल तक छुपाए रखा। ये सुनकर अभिरा खुद को असमंजस में पाएगी। दूसरी तरफ मनोज, अरमान और कियारा मिलकर संजय को ढूंढ रहे हैं लेकिन उसका कोई नामों निशान नहीं मिल रहा। आखिरकार मायरा अभिरा संग घर लौट आएगी जिसे देख विद्या हैरान रह जाएगी। अभिरा सभी को बताएगी कि अब उसे धैर्य रखना होगा अगर वो मायरा का दिल जितना चाहती है। सिर्फ यही नहीं अभिरा गुस्सा भुलाकर कावेरी को एक और मौका देगी और सभी गिले शिकवे भुला देगी। मायरा अभिरा से गीतांजली द्वारा दिया गया छुपके से फोन को छुपा देगी। अभिरा संग मिलकर मायरा खाना खाएगी और गीतांजली को भी मैसेज करेगी।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 4 अगस्त के एपिसोड में आगे अगली सुबह मायरा अभिरा से आइसक्रीम मांगेगी जैसे अरमान उसे हर बार खिलाता था। ये सुनकर अभिरा को गुस्सा आ जाएगा कि कैसे अरमान ने अपनी बेटी को बिगाड़ दिया है और उसे जंक फूड खाने की आदत लगाई। तभी अभिरा को फोन आएगा जो उन्हे किसी कोर्ट हियरिंग के लिए बुलाएंगे। अब अभिरा मायरा को अकेले छोड़कर जाने से मना करेगी लेकिन अंशुमन वहाँ आकार बेबी सीटींग की जिम्मेदारी लेगा। जाते जाते अभिरा अंशुमन को बच्चों की देखभाल के नियम कानून समझाकर जाएगी। कोर्ट पहुँच जज पोद्दार हाउस की सुनवाई की हियरिंग शुरू करते हैं जिसे सुन सभी हक्के बकके रह जाएंगे।
